👉 सामाजिक कार्यकर्ता संजय पांडे ने जताई कड़ी आपत्ति, कहा— लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी
सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: यहां पंडित हरगोविंद पंत जिला चिकित्सालय, अल्मोड़ा के परिसर में स्थित राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय ‘कैंप ड्यूटी’ के नाम पर बंद कर दिया गया। यहां आयुर्वेदिक इलाज को पहुंचे मरीज दर-दर भटके और कुछ ताला देखकर वापस लौट गए। इस पर सामाजिक कार्यकर्ता संजय पांडे ने कड़ी आपत्ति जताई है और इसे व्यवस्था के साथ खिलवाड़ करार दिया है।
संजय पांडे ने आपत्ति जताते हुए कहा है कि जिला मुख्यालय का आयुर्वेदिक अस्पताल पर ताला लटका रहना प्रशासनिक उदासीनता और लापरवाही को उजागर करता है। उन्होंने इसे गंभीर बताते हुए कहा है कि बहुउद्देशीय शिविर के नाम पर अस्पताल में ‘कैंप ड्यूटी’ की स्लिप लगाकर अस्पताल आने वाले मरीजों के साथ खिलवाड़ है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि भविष्य में ऐसी स्थित दुबारा संज्ञान में आई, तो वे इसे बड़े स्तर पर आंदोलन खड़ा करने को बाध्य होंगे। उन्होंने जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग से मांग की है कि बहुउद्देशीय शिविरों के नाम पर जिला अस्पताल की सेवाएं बाधित नहीं की जाएं। इसके अलावा उन्होंने जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय करने की मांग की है। चेतावनी दी हैकि जनता की सुविधाओं और जीवन से खिलवाड़ किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

