HomeBreaking Newsअयोध्या न्यूज : प्रशासन ने बदला मंडी में सब्जी खरीदने व बेचने...

अयोध्या न्यूज : प्रशासन ने बदला मंडी में सब्जी खरीदने व बेचने का समय, देखें कब क्या खरीदा व बेचा जाएगा

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

अयोध्या। कोरोना वायरस संक्रमण के बचाव के लिए नवीन मंडी में थोक व खुदरा व्यवसायियों के खरीदने व बेचने का समय बदल दिया गया है। भीड़-भाड़ से मुक्त करने व सोशल डिस्टेंडिंग का पालन कराने के लिए यह फैसला लिया गया है। एडीएम वित्त एवं राजस्व जीएल शुक्ला व सीओ सिटी अरविंद चौरसिया ने मंडी के लिए नई एडवाइजरी जारी की है। शाम 7:30 बजे से 9:30 बजे तक तरबूज खरबूजा व समस्त फलों के वाहन मंडी स्थल में प्रवेश करेंगे।

9:30 से 12:30 बजे तक सभी सब्जियों के वाहन मोटरसाइकिल अथवा साइकिल पर किसानों द्वारा मंडी स्थल में पहुंचाए जाएंगे। 12:30 बजे से सुबह 4:30 बजे तक चार पहिया वाहन व चार पहिया ठेले डोर टू डोर सप्लाई के लिए मंडी में आ सकेंगे। 5:30 बजे से मंडी स्थल से डोर टू डोर सप्लाई के लिए सभी ठेले व वाहन बाहर निकाले जाएंगे। 5:30 बजे के बाद मंडी में किसी का भी प्रवेश नहीं होगा। मंडी स्थल के अंदर सभी लोगों को फेस मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया गया है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments