HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: जागरुकता रैली निकाली, पर्यावरण बचाने का संदेश

अल्मोड़ा: जागरुकता रैली निकाली, पर्यावरण बचाने का संदेश

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: विश्व​ पर्यावरण दिवस पर आज नगर में एक जागरुकता रैली निकाली गई। इसके माध्यम से पर्यावरण संरक्षण पर खासा जोर दिया गया। वहीं विविध जगहों आज पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित हुए और विविध प्रजातियों के पौधे रोपे गए।

यहां आयोजित रैली में ​विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने प्रतिभाग किया। इस मौके पर जिला परियोजना अधिकारी रंजीता ने कहा कि स्वच्छ वातावरण एवं तापमान में कमी के​ लिए वृक्षारोपण करने होगें। इस दौरान नमामि गंगे योजनान्तर्गत जिला गंगा सुरक्षा समिति अल्मोड़ा द्वारा एनटीडी चितई रोड अल्मोड़ा में विवेकानन्द बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं के साथ वृक्ष रोपण किया गया। डॉ. वसुधा पंत ने वृक्षारोपण एवं वृक्षों की महत्व को बताते हुए कहा कि बिना पेड़-पौधों के जीवन सम्भव नहीं है। उन्होंने कहा कि जनपद में धीरे-धीरे पानी का जलस्तर कम हो रहा है। वन क्षेत्राधिकारी मोहन राम आर्या ने बताया कि वनों को बढ़ाने की आवश्यकता है, जिसके लिए हमें अधिकाधिक वृक्ष लगाने चाहिए।

विश्व पर्यावरण दिवस आज पूर्व पालिकाध्यक्ष शोभा जोशी के नेतृत्व प्रकाश रावत, अतुल बिष्ट, विनोद जोशी, विनोद कुमार ने मिलकर 25 पेड़ लगाए। जिसमें सिल्वर ओक, देवदार, बांज और चिनार आदि प्रजातियां शामिल हैं।पूर्व पालिकाध्यक्ष शोभा जोशी ने कहा प्रकृति को हरा भरा करना हम सभी की जिम्मेदारी है। सामाजिक कार्यकर्ता अतुल बिष्ट ने लगाए गए पेड़ों के हिफाजत की जिम्मेदारी ली। वहीं प्रकाश रावत ने कहा कि कम से कम एक पेड़ आज के दिन सभी लोगों ने लगाना चाहिए और साथ में पर्यावरण के महत्व के बारे में अपने बच्चों को बताएं।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments