HomeUttarakhandNainitalराइंका खैरना में सड़क सुरक्षा को लेकर चलाया जागरूकता अभियान

राइंका खैरना में सड़क सुरक्षा को लेकर चलाया जागरूकता अभियान

ADVERTISEMENTS
चौकी इंचार्ज खैरना ने दी महत्वपूर्ण जानकारी
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS

सीएनई रिपोर्टर, खैरना/गरमपानी। चौकी प्रभारी खैरना उप निरीक्षक दिलीप कुमार द्वारा सड़क सुरक्षा माह 2024 के अंतर्गत राजकीय इंटर कॉलेज खैरना के करीब 150 छात्र-छात्राओं को जागरूक करते हुए यातायात नियमों का पालन करने व उत्तराखंड पुलिस एप, ट्रैफिक आई एप, 112 आदि हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशन में नैनीताल पुलिस द्वारा जनपद में चलाए जा रहे 34वां सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत नितिन लोहनी, सीओ भवाली के पर्यवेक्षण में हरपाल सिंह, प्रभारी निरीक्षक भवाली के नेतृत्व में दिलीप कुमार, प्रभारी चौकी खैरना व पुलिस टीम द्वारा खैरना क्षेत्र में राजकीय इंटर कॉलेज में जाकर करीब 150 छात्रों को यातायात नियमों के संबंध में जागरूक किया गया। सभी को उत्तराखंड पुलिस मोबाइल एप के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।

🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें

उत्तराखंड पुलिस ऐप में Traffic Eyes App के माध्यम से यातायात नियमों के उल्लंघनकर्ताओं के विरुद्ध शिकायत दर्ज करने के संबंध में जागरूक किया गया। उत्तराखंड पुलिस डॉयल 112 के बारे में जानकारी देकर किसी भी पुलिस सहायता हेतु उपरोक्त टोल फ्री नंबर पर तत्काल पुलिस को सूचना देने की अपील की गई।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments