HomeUttarakhandAlmoraBig News : अल्मोड़ा को नैनीताल जनपद से जोड़ने वाले बहुप्रतीक्षित नए...

Big News : अल्मोड़ा को नैनीताल जनपद से जोड़ने वाले बहुप्रतीक्षित नए क्वारब पुल का निर्माण शुरू, अपनी 56 साल की आयु पूर्ण कर चुका है पुराना जीर्ण—क्षीर्ण ब्रिज

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, सुयालबाड़ी/गरमपानी

अल्मोड़ा को नैनीताल जनपद से जोड़ने वाले ऐतिहासिक क्वारब पुल के निर्माण को ​लगभग 56 साल बीतने के बाद अब इसी स्थान से लगते हुए एक नवीन पुल का निर्माण कार्य आज से शुरू हो गया है।

क्वारब के पुराने पुल के समीप ही नए पुल निर्माण का कार्य शुरू कर दिया गया है। पुराना पुल करीब 33 मीटर स्पान का है, जबकि नया पुल 36 मीटर स्पान का होगा। ज्ञात रहे कि क्वारब पुल वर्ष 1965 में बना था। किसी भी पुल की लाइफ लाइन अधिकतम 50 साल होती है और इस लिहाज से यह पुल अपनी आयु पूरी कर चुका है। यहां यह भी उल्लेखनीय है कि इस पुल की भार क्षमता 19.5 टन है, लेकिन इस पुल से लगातार ओवरलोडेट वाहन गुजरते हैं। जिस कारण गत 1 जून को यह पुल क्षतिग्रस्त हो गया था, जिस कारण यहां वाहनों की आवाजाही रोकनी पड़ी थी। इससे पूर्व भी इस पुल में कई बार दरारें देखी गई है।

बृहस्पतिवार से अब नए पुल का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। इस मौके पर निर्माण कंपनी के जितेंद्र पटेल, रविन्द्र पटेल, तय्यब खान, वर्क ऐजंट एनएच चंद्रशेखर कांडपाल मौजूद रहे। मशीन नदी के मुहाने पर उतार दी गई है, जो निरंतर कार्य में जुटे रहेगी।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments