HomeBreaking NewsDelhi जाने वाले यात्री ध्यान दें, यहां से दो दिन चलेगी यह...

Delhi जाने वाले यात्री ध्यान दें, यहां से दो दिन चलेगी यह ट्रेन, यह है समय सारिणी

ADVERTISEMENTSAd

सीएनई रिपोर्टर, लालकुआं

आखिरकार जनता की भारी मांग के बाद रेलवे प्रशासन ने बंद की गई ट्रेनों का संचालन दोबारा शुरू कर दिया है। दिल्ली को जाने वाली यह ट्रेनें कोविड संक्रमण के चलते बंद की गई थीं, जिससे यात्री काफी परेशान थे। अब ट्रेन का संचालन लालकुआं से शुरू किया जा रहा है।

इज्जतनगर रेलवे मंडल द्वारा जारी निर्देश में बताया गया है कि लालकुआं से 15059 द्विसाप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन 02 दिसंबर से प्रारंभ किया जाएगा। यह ट्रेन गुरुवार और मंगलवार को लालकुआं से सुबह 4:25 मिनट पर चलेगी। इसके बाद रुद्रपुर सिडकुल हाट 4:48 पर पहुंचेगी। साथ ही गूलरभोज में 5:14 मिनट, बाजपुर में 5.29 मिनट, काशीपुर में 6:25 तथा पीपलसाना में सुबह 6:49 से चलकर मुरादाबाद 7:43 बजे, अमरोहा 8:13 मिनट तथा हापुड 9:17 पर पहुंचेगी। इसके बाद यह ट्रेन गाजियाबाद सुबह 10:08 पर छूटकर आनंद विहार सुबह 10:40 बजे पर पहुंचेगी।

इसी तरह 15060 आनंद विहार—लालकुआं एक्सप्रेस दोपहर में आनंद विहार से 2:15 मिनट पर चलकर 2:45 पर गाजियाबाद, 3:30 पर हापुड़, 4:30 पर अमरोहा, 5:30 पर मुरादाबाद, 6:25 पर पीपलसाना, 7:25 पर काशीपुर, 7:45 पर बाजपुर तथा रात्रि में 8:09 पर गूलरभोज तथा 8:30 पर रुद्रपुर सिडकुल हाल्ट तथा रात्रि में 9:05 पर लालकुआं स्टेशन पर पहुंच जायेगी। यह ट्रेन 12 डिब्बों की होगी, जिसमें एक वातानुकूलित कोच भी लगाया जाएगा।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments