HomeBreaking Newsरूपये छीनने का प्रयास फिर अश्लील हरकतें, झपटमार की हुई ठुकाई, पुलिस...

रूपये छीनने का प्रयास फिर अश्लील हरकतें, झपटमार की हुई ठुकाई, पुलिस के सुपुर्द

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी

यहां मुखानी में महिलाओं के साथ छेड़छाड़ व रूपये छीनने का प्रयास करने पर आरोपी के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दज कर लिया है। उधर एक अन्य मामले में सरेराह महिला के गले से सोने की चेन छपटने वाले की स्थानीय लोगों ने जमकर खातिरदारी करने के बाद पुलिस को सौंप दिया है।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

दरअसल, यहां एक महिला ने अपने पड़ोसी पर छेड़छाड़ व मारपीट करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्यवाही की मांग की है। पुलिस को सौंपी तहरीर में बड़ी मुखानी निवासी महिला ने कहा है कि पड़ोस में रहने वाला चतुर सिंह लटवाल आये दिन महिलाओं के साथ छेड़छाड़ करता रहता है। बीते दिवस भी उसने समीप ही बैठी एक महिला से छेड़छाड़ की फिर उसके पैसे छीनने लगा। जब वह बीच—बचाव को पहुंची तो आरोपी ने उसके साथ भी छेड़छाड़ कर दी। इतना ही नहीं वहां पहुंची उसकी पुत्रवधू से भी आरोपी ने अश्लील हरकत की। विरोध पर आरोपी मारपीट पर उतारू हो गया। उसने पुलिस से आरोपी के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है। तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्यवाही शुरू कर दी है।

उधर एक अन्य मामले में महिला के गले से उचक्के ने सोने की चेन झपट ली। जिसे आस-पास के लोगों ने दबोच कर उसकी जमकर खातिरदारी करने के बाद पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस को सौंपी तहरीर में बच्ची नगर निवासी रेखा क्वीरा पत्नी नवीन सिंह ने कहा है कि वह बीते दिवस स्कूटी पर सवार होकर घर से बाजार की तरफ जा रही थी। तभी बच्ची नगर चौराहे पर एक उचक्का उस पर झपट गया और गले से सोने की चेन लेकर भागने लगा। महिला के शोर मचाने पर एकत्र हुए आस-पास के लोगों ने उचक्के को पीछा कर दबोच लिया। उचक्के को पुलिस के सुपुर्द किया गया है। पुलिस पूछताछ में उचक्के ने अपना नाम विजय कश्यप पुत्र पप्पू कश्यप बताया है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments