HomeBreaking Newsयुवती से चाकू की नोक पर दुष्कर्म का प्रयास, जानलेवा हमला, युवक...

युवती से चाकू की नोक पर दुष्कर्म का प्रयास, जानलेवा हमला, युवक गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS

👉 लड़की को अकेला देख डोल गई दरिंदे की नियत

बेतालघाट/नैनीताल। यहां एक युवक ने घर लौट रही युवती को चाकू दिखा उससे जबरन संबंध बनाने (दुष्कर्म का प्रयास) किया। जब युवती ने विरोध किया तो उसने उस पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। युवती के शोर मचाने पर जब आस—पास के लोग जमा हो गए तो युवक वहां से फरार हो गया। पुलिस टीम ने घटना के दूसरे ही रोज आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

बाजार से घर लौट रही थी युवती, राह में मिल गया दरिंदा

एसएसपी नैनीताल पीएन मीणा ने प्रेस वार्ता में बताया कि गत 01 अक्टूबर 2023 को सामुदायिक स्वास्थय केन्द्र बेतालघाट से थाना बेतालघाट को एक सूचना प्राप्त हुई। जिसमें बताया गया कि बेतालघाट घरेटी निवासी युवती बेतालघाट बाजार से अपने घर घरेटी जा रही थी। इस दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसे जान से मारने के इरादे से चाकू से हमला कर घायल कर दिया है। जिसके बाद युवक फरार हो गया।

पीड़िता की शिकायत पर दर्ज हुआ मुकदमा

उन्होंने बताया कि सूचना पर थानाध्यक्ष बेतालघाट मनोज नयाल द्वारा तत्काल आवश्यक कार्यवाही की गई। पुलिस फोर्स के साथ मौके पहुंचे। पीड़िता की लिखित तहरीर के आधार पर थाना बेतालघाट में धारा 307 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।

उक्त सनसनीखेज घटना के अनावरण हेतु एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशन, डॉ जगदीश चंद्र एसपी क्राइम/ट्रैफिक नैनीताल व नितिन लोहानी क्षेत्राधिकारी भवाली के कुशल पर्यवेक्षण व थानाध्यक्ष बेतालघाट के नेतृत्व में तत्काल पुलिस टीम गठित की गयी।

पुलिस गिरफ्त में दुष्कर्म के प्रयास का आरोपी युवक

बेतालघाट के ही इस गांव का रहने वाला है आरोपी

दौराने विवेचना पीड़िता के बयानों के आधार पर अभियोग में धारा 354 भादवि की बढ़ोत्तरी की गयी। जिसके बाद अभियुक्त पंकज जोशी पुत्र गोविन्द बल्लभ जोशी निवासी ग्राम जतना हल्यानी बेतालघाट का नाम प्रकाश में आया। जिसे गत दिवस ब्लॉक के पास बेतालघाट रोड से गिरफ्तार किया गया।

शराब के नशे में की ऐसी हरकत, लड़की को अकेला देख नियत डोल गई

पुलिस पूछताछ में ज्ञात हुआ कि आरोपी ने दिनांक 01 अक्टूबर की सायं शराब पीकर पीड़िता का पीछा किया। उसके पश्चात पीड़िता जब मुख्य मार्ग से नीचे अपने घर को जाने लगी तब आरोपी द्वारा पीड़िता के अकेलेपन का फायदा उठाने का प्रयास किया गया। उसने धारदार चाकू के बल पर पीड़िता से संबंध बनाने हेतु दबाव डाला। इस बात का जब पीड़िता द्वारा विरोध किया गया तो आरोपी द्वारा अपने पास मौजूद धारदार हथियार से पीड़िता पर जानलेवा हमला किया गया। जिससे वह घायल हो गई। इस दौरान पीड़िता के शोर मचाने पर आसपास मौजूद लोगों के आने पर आरोपी मौके से फरार हो गया था।

आरोपी को क्षेत्राधिकारी भवाली नितिन लोहनी के पर्यवेक्षण एवं थानाध्यक्ष बेतालघाट के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा सुरागरसी-पतारसी कर गिरफ्तार किया गया। आरोपी के पास से एक धारदार चाकू व बाइक बरामद हुई है। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष बेतालघाट मनोज सिंह नयाल, एसआई हरि राम, कांस्टेबल दीपक सिंह व रामकृपाल शामिल रहे। पुलिस के अनुसार आरोपी का आपराधिक इतिहास रहा है। इससे पूर्व साल 2018 में उस पर धारा 302 तहत थाना खोडा, जनपद गाजियाबाद, यूपी में भी मुकदमा दर्ज है।

हल्द्वानी: दो किलो चरस के साथ एक तस्कर दबोचा

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

1 Comment

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments