HomeBreaking NewsBig Breaking : दिल्ली की नई मुख्यमंत्री होंगी आतिशी

Big Breaking : दिल्ली की नई मुख्यमंत्री होंगी आतिशी

ADVERTISEMENTS

आतिशी होंगी दिल्ली की नई मुख्यमंत्री

नई दिल्ली | केजरीवाल सरकार में शिक्षा मंत्री आतिशी दिल्ली की नई मुख्यमंत्री होंगी। आम आदमी पार्टी (AAP) की विधायक दल की बैठक में अरविंद केजरीवाल ने उनके नाम का प्रस्ताव रखा। ऐलान थोड़ी देर में किया जाएगा। शाम 4:30 बजे केजरीवाल उपराज्यपाल (LG) विनय सक्सेना को इस्तीफा सौंपकर नए CM का नाम बताएंगे। इसी हफ्ते नए CM और कैबिनेट का शपथ ग्रहण भी होगा।

26 और 27 सितंबर को 2 दिन का विधानसभा सत्र बुलाया गया है। 13 सितंबर को शराब नीति केस में सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद केजरीवाल ने 15 सितंबर को मुख्यमंत्री पद छोड़ने का ऐलान किया था। उन्होंने कहा था कि, ‘अब जनता तय करे कि मैं ईमानदार हूं या बेईमान। जनता ने दाग धोया और विधानसभा चुनाव जीता तो फिर से कुर्सी पर बैठूंगा।’

CM आतिशी ही क्यों, 4 वजहें

>> केजरीवाल-सिसोदिया की करीबी और सबसे भरोसेमंद महिला नेता।
>> केजरीवाल-सिसोदिया के जेल में रहते पार्टी का मजबूती से स्टैंड रखा।​​​​​​​
>> सिसोदिया जेल गए तो शिक्षा समेत 6 महत्वपूर्ण मंत्रालय इन्हें ही मिला।
>> 2013 विधानसभा चुनाव में पार्टी का घोषणापत्र तैयार करने वाली कमेटी में थीं।

Atishi

अरविंद केजरीवाल आज मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देंगे

 

 

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments