ब्रिगेडियर राहुल कुमार पाठक ने किया शुभारंभ
सीएनीई रिपोर्टर रानीखेत। मजखाली स्थित प्रतिष्ठित अशोक हॉल गर्ल्स रेजिडेंशियल स्कूल ने शुक्रवार को अपना 32वां भव्य वार्षिकोत्सव समारोह अत्यंत उत्साह और गरिमा के साथ मनाया। इस वार्षिक उत्सव का शुभारंभ 99 माउंटेन ब्रिगेड के ब्रिगेडियर राहुल कुमार पाठक ने मुख्य अतिथि के रूप में किया।

स्कूल परिसर में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में पहुंचने पर प्रधानाचार्य हेमंत कुमार राय ने ब्रिगेडियर पाठक का शानदार स्वागत किया। तदोपरांत, मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का औपचारिक उद्घाटन किया।


कार्यक्रम की शुरुआत स्कूल की छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना और स्वागत गीत की मनमोहक प्रस्तुतियों से हुई। इसके बाद, बालिकाओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए सुंदर और मनोरम नृत्यों की एक श्रृंखला पेश की।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों की कड़ी में, छात्राओं ने पर्यावरण संरक्षण, देशभक्ति और शिक्षा के महत्व को दर्शाते हुए सिलसिलेवार प्रभावशाली नाटक प्रस्तुत किए, जो एक कुशल राष्ट्र के निर्माण की दिशा में जागरूकता दिखाते हैं।
मुख्य अतिथि ब्रिगेडियर राहुल कुमार पाठक ने अपने संबोधन में सभी स्कूली विद्यार्थियों को उनके शानदार प्रदर्शन की सराहना की और उनके उज्जवल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
भव्य समारोह का समापन सभी छात्राओं द्वारा एक शानदार ग्रांड फिनाले के साथ हुआ। अंत में, उपस्थित सभी लोगों ने सामूहिक राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन किया।

