HomeUttarakhandAlmoraBig News Almora: आशाओं ने किया विशाल प्रदर्शन कर बुलंद की आवाज,...

Big News Almora: आशाओं ने किया विशाल प्रदर्शन कर बुलंद की आवाज, पूर्व विधायक मनोज तिवारी के नेतृत्व में समर्थन में पहुंचे कांग्रेसजन

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
अपनी विभिन्न मांगों ने लेकर करीब 12 रोज से आंदोलित आशा कार्यकर्ताओं का धरना—प्रदर्शन आज यहां गांधी पार्क चौघानपाटा में जारी रहा। इसके बाद बड़ी संख्या में आशाओं ने शहर में नारेबाजी के साथ जबर्दस्त प्रदर्शन किया। इधर अल्मोड़ा के पूर्व विधायक मनोज तिवारी के नेतृत्व में कांंग्रेसजनों ने आशा कार्यकताओं के आंदोलन को समर्थन दिया और प्रदेश सरकार से आशा वर्कर्स की मांगों को अविलंब पूर्ण करने की मांग की।

गांधी पार्क में धरना व सभा करते हुए आशाओं स्थाईकरण, सामाजिक सुरक्षा,कोविड भत्ता और इंसेंटिव को बढ़ाए जाने समेत अपनी विभिन्न मांगों को पुरजोर तरीके से उठाया। उन्होंने आक्रोश जताते हुए कहा कि वह अपनी मांग लगातार उठा रही हैं, किंतु सरकार हठधर्मिता से उन्हें अनसुना कर रही है। उन्होंने दो टूक चेतावनी दी कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होती, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। धरना व सभा के बाद आशाओं ने गांधी पार्क से पूरी बाजार का फेरा लगाते हुए करीब 5 किमी तक प्रदर्शन किया। धरना व सभा कार्यक्रम में सीटू के सचिव आरपी जोशी समेत आशा स्वास्थ्य कार्यकर्ती यूनियन की सचिव आनंदी मेहरा, षष्टी कनवाल, ममता तिवाड़ी, माया नेगी, जानकी गुरानी, कविता, पुष्पा रावत, बीना जोशी, हेमा भट्ट, देवकी बिष्ट, उमा आगरी, ममता भट्ट, किरन शाह, पूजा बगडवाल आदि कई लोगों ने संबोधित किया। सभा की अध्यक्षता विजय लक्ष्मी व संचालन पूजा बगडवाल ने किया।
समर्थन में उतरे पहुंचे कांग्रेसजन

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

अल्मोड़ा के पूर्व विधायक मनोज तिवारी के नेतृत्व में कांग्रेसजन आंदोलन स्थल पर पहुंचे और उन्होंने आशा कार्यकत्रियों के आंदोलन को अपना समर्थन दिया। पूर्व विधायक श्री तिवारी ने इस मौके पर कहा कि कोरोनाकाल में आशा कार्यकत्रियों ने फ्रन्ट लाइन वारियर्स के रूप में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, लेकिन दुर्भाग्य की बात है कि आशा कार्यकत्रियों को अपनी जायज मांगों के लिए सड़क पर उतरना पड़ रहा है और प्रदेश सरकार आशा कार्यकत्रियों के प्रति जरा भी गंभीर नहीं है। उन्होंने कहा कि निचले स्तर पर व्याप्त भ्रष्टाचार और कमीशनखोरी पर लगाम लगाई जाए और आशाओं की सभी जायज मांगों को अविलंब पूर्ण किया जाए।

समर्थन देने वालों में पूर्व विधायक मनोज तिवारी के साथ कांग्रेस के नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला, महिला जिलाध्यक्ष लता तिवारी, पीसीसी सदस्य भूपेन्द्र भोज, वरिष्ठ उपाध्यक्ष तारा चन्द्र जोशी, यूथ कांंग्रेस जिलाध्यक्ष निर्मल रावत, यूथ प्रदेश प्रवक्ता वैभव पाण्डेय, छात्रसंघ महासचिव नवीन कनवाल, छात्रसंघ कोषाध्यक्ष राहुल अधिकारी, पूर्व छात्रसंघ महासचिव ललित सतवाल, छात्रनेता विपुल कार्की, जिला प्रवक्ता राजीव कर्नाटक, जिला सचिव दीपांशु पाण्डे, अरविन्द रौतेला, सभाषद सचिन आर्या, विनोद सिंह, आदित्य कार्की, पुनीत, संजीव कर्मयाल आदि दर्जनों कांंग्रेसजन शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments