HomeBreaking NewsBig Breaking : जेल में बंद आसाराम को हुआ कोरोना, अब अस्पताल...

Big Breaking : जेल में बंद आसाराम को हुआ कोरोना, अब अस्पताल भर्ती

ADVERTISEMENTS

यौन उत्पीड़न के मामले में जोधपुर जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहे आसाराम बापू को कोरोना हो गया है। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्हें गत देर रात्रि महत्मा गांधी अस्पताल भर्ती भर्ती करा दिया गया है।

बताया जा रहा है कि बुधवार देर रात आसाराम को बुखार और ऑक्सीजन लेवल घटने के बाद उसे महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है। साथ ही बड़ी संख्या में अस्पताल के बाहर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। आसाराम के अस्पताल लाए जाने की सूचना मिलते ही कई समर्थक वहां पहुंच गए, लेकिन पुलिस ने किसी को अंदर नहीं जाने दिया। पुलिस के अनुसार आसाराम का वजन काफी घट गया है और वह कमजोर दिख रहा है।

Big News : आ गई रूसी दवा स्पूतनिक की पहली खेप, कंपनी का दावा है सिंगल डोज में हारेगा कोरोना

हुआ यूं कि जोधपुर जेल में कुछ बंदियों के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद एहतियात के तौर पर आसाराम का भी सैंपल लिया गया था, जिसमें वह कोरोना संक्रमित निकला। इसके बाद जेल में ही आसाराम का इलाज किया गया, लेकिन रात को तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल ले जाना पड़ा। आपको याद दिला दें कि आसाराम पर उसके गुरुकुल में पढ़ने वाली एक नाबालिग छात्रा ने आरोप लगाया था कि 15 अगस्त 2013 को आसाराम ने जोधपुर के पास मणाई गांव के एक फॉर्म हाउस में उसका यौन उत्पीड़न किया। 20 अगस्त 2013 को उसने दिल्ली के कमला नगर पुलिस थाने में आसाराम के खिलाफ मामला दर्ज कराया। लेकिन जोधपुर का मामला होने के चलते दिल्ली पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच के लिए उसे जोधपुर भेजा। जोधपुर पुलिस ने आसाराम के खिलाफ यौन उत्पीड़न करने का मामला दर्ज कर लिया।

हृदय विदारक: पति की मौत के 4 घंटे बाद कोरोना ने छीनी पत्नी की जिंदगी, बेटी के सिर उठा मां—बाप का साया, गरुड़ निवासी परिवार पर कहर, घर में मचा कोहराम

जोधपुर पुलिस 31 अगस्त 2013 को इंदौर से आसाराम को गिरफ्तार कर जोधपुर लाई थी। उसके बाद से आसाराम जोधपुर जेल में ही बंद है। इस दौरान उसने जमानत के लिए जिला अदालत से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक अर्जी लगाई, लेकिन जमानत नहीं मिली। बाद में कोर्ट ने उसे आजीवन कारावास की सजा सुना दी थी। तब से आसाराम जेल में ही है।

BREAKING NEWS: बागेश्वर में कहर बरपा रहा कोरोना संक्रमण, मृतकों की संख्या पहुंची 30, आज कोरोना पॉजिटिव केसों की संख्या 166

Big Breaking : उत्तराखंड में कहर बरपा रहा कोरोना, आज मिले 8 हजार 517 नए संक्रमित, 151 की गई जान

Breaking Almora : कोरोना की गिरफ्त में अल्मोड़ा, 24 घंटे में 353 नए एक्टिव केस, नगर के विभिन्न मोहल्लों में 63 कोरोना पॉजिटिव, दो की मौत

उत्तराखंड, ख़बर जरा हट के : सामाजिक दूरी की है हिदायत, आत्मीय दूरी नही ! सामने आ रहा कोरोना काल का सबसे घिनौना सच, अपने सगे संबंधियों को अस्पताल छोड़ लौट कर नही आ रहे कई परिजन

तो क्या मोदी सरकार कर रही राष्ट्रीय लॉकडाउन की तैयारी, नेशनल कोविड—19 टॉस्क फोर्स प्रमुख व नीति आयोग के सदस्य पॉल ने दिये संकेत

सलाम SDRF ! ‘Corona’s Front Line Warriors’ की बड़ी भूमिका निभा रही जांबाजों की यह टीम, तमाम खतरों के बीच कर रहे कोरोना संक्रमितों के शवों का दाह संस्कार

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments