HomeUttarakhandNainitalलालकुआं : कांग्रेस एससी विभाग के जिला अध्यक्ष आर्य ने डीजल-पैट्रोल व...

लालकुआं : कांग्रेस एससी विभाग के जिला अध्यक्ष आर्य ने डीजल-पैट्रोल व गैस के बढ़ते दामों को लेकर सरकार पर साधा निशाना

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लालकुआं। देश में दिन पे दिन डीजल, पैट्रोल और रसोई गैस के बढ़ते दामों पर कांग्रेस एससी विभाग के जिला अध्यक्ष इंद्रपाल आर्य ने केन्द्र सरकार को घेरते हुए कहा है कि मोदी सरकार की आर्थिक नीतियों ने आज देश को बर्बाद करके रख दिया है।

यहां अपने आवास पर आयोजित प्रेस वार्ता में पत्रकारों से कांग्रेस एससी विभाग के जिला अध्यक्ष इंद्रपाल आर्य ने आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने तेल कंपनियों को देश के लोगों को लूटने की खुली छूट दे दी है। इसके तहत जब चाहो, जितना चाहो मनमर्जी से तेल के मूल्यों को बढ़ाते चलो और अपनी तिजोरियों को भरते चलो।

रेलवे ब्रेकिंग : ट्रेन यात्रियों को बड़ा झटका, रेलवे ने बढ़ाया किराया, जानें कितना पड़ेगा जेब पर असर

उन्होंने कहा कि रसोई गैस के मूल्यों में आये दिन हो रही बढ़ोतरी से इसका सीधा असर आम और गरीब लोगों के साथ-साथ महिला वर्ग पर पड़ा है जो सीमित साधनों व सीमित आय के चलते अपने घर का चूल्हा-चौका चलाते हैं।

उन्होंने कहा कि इसी तरह पैट्रोल और डीजल 100 रूपये के आसपास पहुंच गया है। हर रोज इसके मूल्यों में बढ़ौतरी कर सरकार देश को अपने चुनावी वायदे के अच्छे दिन दिखा रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के समय गैस सिलैंडर की कीमत 450 रुपए के आसपास होती थी जो आज बढ़कर 900 रुपए से भी ज्यादा हो गई है। इसी तरह तेल जो 45 से 50 रुपए के आसपास मिलता था, जो आज डबल से ज्यादा 100 रुपए तक पहुंच गया है। बावजूद इसके सरकार को इसकी कोई भी चिंता नहीं दिखती।

उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं को आज न महंगाई नजर आ रही है और ना ही लोगों की कोई समस्या। उन्होंने कहा कि देश का किसान काले कृषि कानूनों को लेकर पिछले 3 महीनों से सड़कों पर बैठा है और उनकी आवाज को दबाने का पूरा प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस देश के लोगों व किसानों के साथ उनकी आवाज बन कर खड़ी है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments