HomeUttarakhandAlmoraपहुंच रहे कला के पारखी, शारदा में 03 दिवसीय चित्रकला प्रदर्शनी का...

पहुंच रहे कला के पारखी, शारदा में 03 दिवसीय चित्रकला प्रदर्शनी का आगाज़

दीप प्रज्जवल के साथ चित्रकला प्रदर्शनी का शुभारम्भ

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

चित्रकला प्रदर्शनी : शारदा पाल्लिक स्कूल अल्मोड़ा में पद्मश्री यशोधर मठपाला की तीन दिवसीय चित्रकला प्रदर्शनी का आज से खूबसूरत आगाज़ हो गया है। यह प्रदर्शनी 21 अक्टूबर तक जारी रहेगी।

चित्रकला प्रदर्शनी के दौरान स्वागत गीत प्रस्तुत करती छात्राएं
चित्रकला प्रदर्शनी के दौरान स्वागत गीत प्रस्तुत करती छात्राएं

दीप प्रज्जवल के साथ चित्रकला प्रदर्शनी का शुभारम्भ

आज बृहस्पतिवार को कार्यक्रम (चित्रकला प्रदर्शनी) का विधिवत उद्घाटन हुआ। दीप प्रज्जवलन मुख्य अतिथी पद्मश्री यशोधर मठपाल, विधायक मनोज तिवारी, चित्रकार खुर्रम अमीर, श्रीश कपूर जी व प्रधानाचार्या श्रीमती विनीता शेखर लखचौरा द्वारा किया गय।

21 अक्टूबर तक जारी रहेगी प्रदर्शनी

चित्रकला प्रदर्शनी का आयोजन आज 19 अक्टूबर से 21 अक्टूबर तक किया जा रहा है। इस अवसर पर पद्मश्री यशोधर मठपाल ने कहा कि ऐसे रचनात्मक कार्यक्रमों से विद्यार्थियो की रचनात्मक क्षमता का विकास होता है। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्याा विनीता शेखर लेखचौरा ने अवगत कराया कि विद्यार्थियों के रचनात्मक विकास के लिए इस तरह के कार्यक्रम विद्यालय में समय-समय पर आयोजित किये जाते हैं।

बच्चों ने प्रस्तुत किया स्वागत गीत

इस मौके पर कार्यक्रम में स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर युवा कवि हर्ष काफर, रीता दुर्गापाल, जयमि​त्र बिष्ट, जंगबहादुर थापा, डॉ. सुरेश मठपाल एवं विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा। कार्यक्रम का संचालन गीता पंत एवं पुष्पा उप्रेती ने संयुक्त रूप से किया।

चित्रों को पसंद कर रहे कला के पारखी

चित्रकला प्रदर्शनी में पहुंचे लोगों ने यहां लगी प्रदर्शनी की काफी सराहना की। उन्होंने कहा कि पद्मश्री यशोधर मठपाल की चित्रकला को देखकर वे आत्ममुग्ध हो गये हैं। उनके चित्रों को लोग खरीद भी रहे हैं।

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments