HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा में कोरोना से बिगड़ रहे हालात, कम से कम 100 ऑक्सीजन...

अल्मोड़ा में कोरोना से बिगड़ रहे हालात, कम से कम 100 ऑक्सीजन बेड के कोविड अस्पताल की करें व्यवस्था : प्रकाश चंद्र जोशी

ADVERTISEMENTS
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने वर्तमान में अल्मोड़ा में बढ़ रहे कोरोना संक्रमितों की संख्या पर गहरी चिंता जाहिर करते हुए अल्मोड़ा में कम से कम सौ ऑक्सीजन बेड का पूर्ण सुविधायुक्त एक कोविड अस्पताल बनाये जाने की मांग की है।

पालिकाध्यक्ष ने यहां जारी बयान में कहा कि अल्मोड़ा नगर में जिस प्रकार कोरोना के मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है और बहुत सारे व्यक्तियों के संक्रमित होने और कुछ संक्रमितों के जीवन समाप्त होने की खबर आ रही है, यह बहुत ही चिंता की बात हो गई है। उनको नागरिकों से अनुरोध है कि सोशल डिस्टेंस का हमेशा पालन करें और घर से तभी निकले जब बहुत ही जरूरी काम हो। इसके साथ ही युवा वर्ग से अपील है कि वह भी मास्क पहनकर ही जाएं और बिना कार्य घूमना बंद करें, सोशल डिस्टेंस का हर हालत में पालन करें। आज बेस अस्पताल जो कि कोविड-19 के उपचार का मुख्य केंद्र है वहां पर जितने बेड हमारे पास उपलब्ध हैं वह सब भी समाप्त होते जा रहे हैं।

🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें

यह विचारणीय प्रश्न है कि यहां पर आईसीयू के बेड बढ़ाये जाने चाहिए और मेडिकल कॉलेज अल्मोड़ा में आईसीयू के बेड अधिक से अधिक संख्या में तैयार होने चाहिए। इसके साथ ही साथ जो वेंटिलेटर उपलब्ध हैं उनका कोई उपयोग अभी तक नहीं हो पा रहा है, उसके लिए किसी सक्षम व्यक्ति एवं अनुभवी प्रशिक्षित व्यक्ति के द्वारा ट्रेनिंग देने की व्यवस्था की जानी चाहिए। ताकि यहां पर वेंटिलेटर की सुविधा मरीजों को उपलब्ध हो सके। पालिकाध्यक्ष ने कहा कि हल्द्वानी तथा अन्य स्थानों पर भी वर्तमान में बेड उपलब्ध नहीं है। जिससे अल्मोड़ा के मरीजों को वहां भेजा जाना संभव नही हो पा रहा है, इसलिए बहुत जरूरी है कि हम यहीं पर इन सुविधाओं का विस्तार करें।

इसके साथ ही साथ जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग और मेडिकल कॉलेज के प्रशासन से आग्रह है कि अल्मोड़ा में कम से कम 100 ऑक्सीजन बेड का पूर्ण सुविधायुक्त एक कोविड अस्पताल अत्यंत शीघ्र ही बनाया जाए ताकि लोगों को सही उपचार सही समय पर मिल सके। जो भवन वर्तमान में अल्मोड़ा नगर और आसपास रिक्त हैं उन्हीं में अस्थायी रूप से कोविड अस्पताल की व्यवस्था की जानी चाहिए ताकि यह अल्मोड़ा में यह सुविधाएं उपलब्ध हो सके और लोगों के जीवन को बचाया जा सके।

इसके साथ ही साथ जिस प्रकार आज देश में ऑक्सीजन की कमी हो रही है उसको देखते हुए यह भी व्यवस्था की जानी बहुत जरूरी है कि यहां पर ऑक्सीजन की कमी ना हो सके, इस हेतु ऑक्सीजन की समुचित व्यवस्था की जानी चाहिए और अतिशीघ्र अल्मोड़ा में स्वीकृत ऑक्सीजन प्लांटो का निर्माण कार्य पूर्ण किया जाना चाहिए और उनको पूर्ण करके तुरंत सुचारू किया जाना चाहिए।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments