HomeUttarakhandAlmoraAPS के कुशाग्र सिंह बिष्ट ने KAMP की परीक्षा में हासिल किया...

APS के कुशाग्र सिंह बिष्ट ने KAMP की परीक्षा में हासिल किया स्वर्ण पदक

ADVERTISEMENTS

✒️ जिले भर में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन

CNE Reporter, Almora. आर्मी पब्लिक स्कूल में कक्षा पांच में अध्यनरत छात्र कुशाग्र सिंह बिष्ट ने जनपद में स्कूल का नाम रोशन किया है। उन्होंने KAMP द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक प्राप्त किया।

Best performance of Kushagra Singh Bisht in Almora district. उल्लेखनीय है कि Knowledge and Awareness Mapping Platform (KAMP) द्वारा नेशनल असेसमेंट फ़ॉर साइंटिफिक टेम्परामेंट एप्टीट्यूड (NASTA) 2022 परीक्षा का आयोजन हुआ। जिसमें आर्मी स्कूल अल्मोड़ा के कक्षा पांच के छात्र मास्टर कुशाग्र सिंह बिष्ट ने अल्मोड़ा जिले में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन के आधार परस्वर्ण पदक प्राप्त किया।

मेधावी कुशाग्र सिंह बिष्ट इन परीक्षाओं में भी रहे अव्वल

मेधावी कुशाग्र सिंह बिष्ट साइंस ओलम्पियाड फाउंडेशन द्वारा आयोजित प्रतियोगिताओं में भी अव्वल रहे। गणित ओलम्पियाड, इंग्लिश ओलम्पियाड, साइबर ओलम्पियाड में भी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। क्रमश: स्वर्ण, रजत व कांस्य पदक प्राप्त किए।

उपलब्धि पर गदगद विद्यालय स्टॉफ

कुशाग्र की इन उपलब्धियों पर विद्यालय (APS Almora) के प्रधानाचार्य सुशील जोशी तथा तथा समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने हर्ष जताया। उन्होंने होनहार छात्र कुशाग्र सिंह बिष्ट के उज्जवल भविष्य की कामना की है।

बागेश्वर: कंट्रीवाइड ​पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या को भावभीनी विदाई

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments