HomeBreaking Newsअपूर्वा साह ने इंडियन आर्मी की न्यायिक परीक्षा में पाया देश में...

अपूर्वा साह ने इंडियन आर्मी की न्यायिक परीक्षा में पाया देश में सर्वोच्च स्थान

ADVERTISEMENTS

Apoorva Sah ranks highest in the country in the judicial examination of the Army

सीएनई रिपोर्टर, नैनीताल

यहां तल्लीताल निवासी अपूर्वा साह ने राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित इंडियन आर्मी की Short Service Commission Women (SSCW) Judge Advocate General (JAG) परीक्षा में देश में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया है। वह वर्तमान में दिल्ली सुप्रीम कोर्ट में वकालत कर रही हैं।

अपूर्वा 1947 में विधान परिषद के सदस्य रहे GD Sah Advocate व गंगा देवी की की पौत्री है तथा उनके पिता अखिल शाह नैनीताल जिला कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता हैं और मां संगीता साह गृहणी हैं। नैनीताल की बिटिया अपूर्वा साह द्वारा सेना की अखिल भारतीय परीक्षा (Short Service Commission) जज एडवोकेट जनरल (JAG) में देश में सर्वोच्च स्थान करने पर यहां हर्ष का माहौल है और तमाम लोग उनके माता—पिता को शुभकामनाएं दे रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि अपूर्वा वर्तमान में Delhi Supreme Court में वकालत कर रही हैं। अपूर्वा ने UPS Dehradun से LLB एवं पुणे से LLM किया है।
अपूर्वा के इस चयन पर एडवोकेट पंकज कुलौरा, रिटायर्ड कर्नल डॉ. गिरजा शंकर मंगली, हेमंत बोरा, होटल एसोसिएशन नैनीताल के उपाध्यक्ष दिग्विजय सिंह बिष्ट, नैनीताल जिला बार के अध्यक्ष नीरज शाह, उपाध्यक्ष संजय सुयाल, सचिव दीपक रुवाली सहित तमाम लोगों ने हर्ष जताया है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments