HomeUttarakhandAlmoraBeersheba Sr. Sec School में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित

Beersheba Sr. Sec School में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित

ADVERTISEMENTS

धूमधाम से मनाया गया ‘ग्रेजुएशन सेरेमनी’ उत्सव

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: शिक्षा के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान रखने वाले बियरशिवा सीनियर सेकेंडरी स्कूल, अल्मोड़ा (BEERSHEBA SENIOR SECONDARY SCHOOL) के प्रांगण में वार्षिक परीक्षा परिणाम और ‘ग्रेजुएशन सेरेमनी’ का भव्य आयोजन किया गया। उत्साह और उमंग के साथ मनाए गए इस कार्यक्रम में मेधावियों को उनकी उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अभिभावकों द्वारा विद्यालय के नवनिर्मित ‘फिनफिनिटी हॉल’ का विधिवत उद्घाटन भी किया गया।

समारोह का संचालन मिस मनोरमा आर्या द्वारा किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत नन्हे विद्यार्थियों के स्वागत गीत से हुई, जिसके बाद छात्र-छात्राओं की रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया।

मेधावियों ने लहराया सफलता का परचम

परीक्षा परिणामों में विद्यार्थियों का प्रदर्शन उत्कृष्ट रहा। विद्यालय (Beersheba Sr. Sec School Almora) की अकादमिक डायरेक्टर दीपिका विल्सन ने अभिभावकों के साथ विचार साझा किए और उपप्रधानाचार्य हरीश कांडपाल ने विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की।

प्रमुख उपलब्धियां:

  • प्राइमरी वर्ग टॉपर: हनविका भोज (99.85%)
  • जूनियर वर्ग टॉपर: अनुष्का तिवारी (99.38%)
  • स्कूल टॉपर (सीनियर वर्ग): कोमल बिष्ट (96.4%)

विशेष सम्मान:

  • ऑल राउंडर: युवराज थापा (जूनियर) एवं यशराज मटेला (सीनियर)।
  • अनुशासन: मणिकर्णिका (जूनियर) एवं स्वाति बिष्ट (सीनियर)।
  • शत-प्रतिशत उपस्थिति: भार्गव पंत, दिव्यांशी जोशी, दिशानी जोशी, वैभवी शैली एवं सपना आर्या।

कक्षा 1 से 11 तक के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को मेडल व ट्रॉफी प्रदान की गई। साथ ही, अनुशासन, स्वच्छता और बहुमुखी प्रतिभा वाले छात्रों को भी विशेष पुरस्कारों से नवाजा गया।

विद्यालय प्रबंधन समिति के पदाधिकारियों— प्रबंधक निरुपमा भट्ट तलवार, सचिव तिलक राज तलवार, अध्यक्ष निरुपेंद्र तलवार एवं मुस्कान तलवार ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के अंत में डायरेक्टर दीपिका विल्सन और उपप्रधानाचार्य हरीश कांडपाल ने सभी का आभार व्यक्त किया। अभिभावकों की गरिमामयी उपस्थिति ने इस वार्षिक उत्सव को और भी सफल और यादगार बना दिया।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments