HomeBreaking Newsहल्द्वानी ब्रेकिंग : पशु क्रूरता, दो गिरफ्तार, कई सालों से थे फरार,...

हल्द्वानी ब्रेकिंग : पशु क्रूरता, दो गिरफ्तार, कई सालों से थे फरार, घर से उठा लाई पुलिस

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देर्शों के तहत पुलिस ने उत्तर प्रदेश के रामपुर और जनपद उधम सिंह नगर से दो जमानतियों को पशु क्रूरता अधिनियमित के तहत गिरफ्तार किया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एसएसपी प्रीति प्रियदर्शिनी के आदेशानुसार जनपद में गैर जमानीतियों की गिरफ्तारी के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत आज थानाध्यक्ष काठगोदाम प्रमोद पाठक नेतृत्व में पुलिस टीम के द्वारा दो पशु क्रूरता अधिनियम के आरोपी गिरफ्तार किये गये हैं। जिनमें पहला आरोपी निसार कुरैशी पुत्र नबी अहमद कुरेशी निवासी बजरिया खानसामा, थाना गंज, जिला रामपुर, उत्तर प्रदेश है। यह फौजदारी वाद संख्या 2920/2015 धारा 3/ 11 पशु क्रूरता अधिनियम व 6/11(2) गोवंश संरक्षण अधिनियम में वर्ष 2015 से फरार चल रहा था, उसे के घर से गिरफ्तार किया गया।

वहीं एक अन्य आरोपी फैसल अंसारी पुत्र शकील अंसारी निवासी सिरौली कला इंद्रानगर थाना पुल भट्टा जिला उधमसिंह नगर धारा 3/11 पशु क्रूरता अधिनियम, जो वर्ष 2020 से फरार चल रहा था उसे भी उसके घर से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक भुवन सिंह राणा, उनि कमित जोशी, कांस्टेबल हृदेश कुमार, कांस्टेबल उमेश प्रसाद, कानि. एजाज अहमद शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments