HomeBreaking Newsब्रेकिंग न्यूज: इंदिरा पर अमर्यादित टिप्पणी से नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूंका...

ब्रेकिंग न्यूज: इंदिरा पर अमर्यादित टिप्पणी से नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूंका बंशीधर भगत का पुतला

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लालकुआं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत की प्रतिपक्ष डॉ. इन्दिरा हृदेश पर की गई अमर्यादित टिप्पणी के विरोध ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रमोद कलौनी के नेतृत्व में आज शहीद स्मारक में बंशीधर भगत का पुतला दहन किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता हरेन्द्र बोरा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष द्वारा इस तरह का भाषा का प्रयोग करना निंदनीय है यह देश की महिलाओं का अपमान है। आज पूरा समाज शर्मसार है, इसके लिए उनको माफी मांगनी चाहिए । ब्लॉक अध्यक्ष प्रमोद कलौनी ने व प्रदेश उपाध्यक्ष बीना जोशी ने कहा कि डॉ. इंदिरा हृदयेश इस प्रदेश की वरिष्ठतम महिला हैं। उनके द्वारा जो इस प्रदेश में विकास कार्य किए गए वह किसी से छुपा नहीं है उनके प्रति इस तरह की भाषा का प्रयोग करना नारी शक्ति का अपमान है। उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से बंशीधर भगत को तुरंत बर्खास्त करने की मांग की है कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल पूर्व पीसीसी सदस्य हरेन्द्र सिंह बोरा, ब्लॉक अध्यक्ष प्रमोद कलौनी, प्रदेश उपाध्यक्ष बीना जोशी नगर अध्यक्ष सरदार गुरदीप सिंह, पूर्व चेयरमैन रामबाबू मिश्रा, कमल सिंह दानू, बलवंत सिंह दानू, महामंत्री केदार सिंह दानू, कविराज धामी, भगवान सिंह धामी, मन्नू तुलेड़ा, मीना कपिल, विमला जोशी, अर्जुन नाथ, पप्पू नाथ, राजा धामी, ललित मेहता, हर्ष बिष्ट, गोविंद सिंह दानू, गुरदयाल सिंह मेहरा, शेखर जोशी, राजकुमार, राज बिष्ट, टाकुली, कमल जीना, संजय राजपाल, रंजीत गेंडा, भगवान सिंह मेहरा, रोहित मेलकानी सहित कई कांग्रेसी उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments