HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वरः गुस्साई कांग्रेस ने फूंका भाजपा का पुतला

बागेश्वरः गुस्साई कांग्रेस ने फूंका भाजपा का पुतला

ADVERTISEMENTS

👉 असम में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के यात्रियोें पर हमले का विरोध

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वरः कांग्रेस ने रविवार को भाजपा का पुतला फूंका और कहा कि कांग्रेस भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकाल रही है, जिसे भाजपा पचा नहीं पा रही है। ऐसे में तैश में आकर असम के लखीपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस यात्रा के यात्रियों पर हमला किया, जो बेहद निंदनीय है। जिसे लोकतंत्र में माफ नहीं किया जा सकता है।

रविवार को कांग्रेस के जिला महामंत्री कवि जोशी के नेतृत्व में कांग्रेसी एसबीआइ तिराहे पर एकत्र हुए। उन्होंने नारेबाजी के साथ भाजपा का पुतला फूंका। कहा कि राहुल गांधी की यात्रा से विचलित भाजपा यात्रियों पर हमला करने लगी है। असम के लखीमपुर में भाजपा समर्थकों ने हमले के साथ ही पोस्टर, बैनर फाड़े हैं। वाहनों को भी क्षतिग्रस्त किया है। भाजपा का असील चेहरा सामने आ गया है। कांग्रेस की यह यात्रा रुकने वाली नहीं है। न्याय का हक मिलने तक यह अभियान जारी रहेगा। वक्ताओं ने कहा कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा को अपार सफलता मिल रही है। जिससे भाजपा तिलमिला गई है।

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में बोलने का सभी को हक है। यात्रा निकालने का भी हक मिला है। उन्होंने कथित भाजपा कार्यकर्ताओं की कड़े शब्दों में निंदा की। इस मौके पर राजेंद्र टंगड़िया, गोपाल राम, लक्ष्मी धर्मशक्तू, सुनील पांडे, भीम कुमार,किशन गिरी,ललित गोस्वामी, लक्ष्मी धर्मसत्तू, गीता रावल, प्रकाश वाछमी, कुंदन गिरी , राजेन्द्र परिहार, संजय कुमार, रोहित खैर,आदि उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments