HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा को कुमाऊं से अलग करने पर भड़का आक्रोश, युवा जन संघर्ष...

अल्मोड़ा को कुमाऊं से अलग करने पर भड़का आक्रोश, युवा जन संघर्ष मोर्चा का प्रदर्शन, सीएम का फूंका पुतला

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

अल्मोड़ा को कुमाऊं मंडल से हटा गैरसैंण मंडल में शामिल किए जाने के फैसले का यह जबरदस्त विरोध शुरू हो गया है। युवा जन संघर्ष मंच अल्मोड़ा के बैनर तले युवाओं ने यहां गांधी पार्क में प्रदर्शन किया और चौघानपाटा में सीएम का पुतला फूंका।
मंच के संयोजक मनोज बिष्ट (भय्यू) ने कहा सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा कुमाऊं का अभिन्न अंग है। अल्मोड़ा को कुमाऊं मंडल से अलग करके यहां की संस्कृति को खत्म करने की साजिश रची गई है। जिस कारण अल्मोड़ा की जनता को बहुत धक्का लगा है। मुख्यमंत्री द्वारा ऐसे निर्णय से उत्तराखंड की जनता हमेशा परेशान हो रही है। मुख्यमंत्री द्वारा आपने गलत निर्णय यहां की जनता पर थोपे जा रहे हैं। संयोजक ने कहा कि अब जनता इसका भरपूर विरोध करेगी और अगर जरूरत पड़ी तो हम उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। संयोजक ने कहा मुख्यमंत्री द्वारा करोड़ों रुपए नए मंडल बनाने में खर्च किए जा रहे हैं। उतने में उत्तराखंड के कई बेरोजगारों को रोजगार मिल सकता है, जबकि नया मंडल बनाने की आवश्यकता उत्तराखंड में नहीं है। मंच द्वारा आवाहन किया गया कि पार्टी वाद को छोड़कर समस्त जनता इस आंदोलन में अपना पूर्ण समर्थन देते हुए इस आंदोलन को सफल बनाएं और अल्मोड़ा व कुमाऊं की संस्कृति को बचाए। प्रदर्शनकारियों में प्रताप सिंह बिष्ट, जिला पंचायत सदस्य सुनील बिष्ट, पूर्व छात्रसंघ सचिव अभिषेक पांडे, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष राहुल बिष्ट, व्यापार मंडल उप सचिव सूरज वाणी, छात्र नेता आशीर्वाद गोस्वामी, वैभव पांडे, दलजीत सिंह, रिंकू भट्ट, नीरज डंगवाल, शुभम पांडे, रिंकू गुप्ता, विक्की पवार, नितिन गुप्ता, जन संघर्ष मंच अल्मोड़ा के संयोजक मनोज बिष्ट (भय्यू) सुनील भंडारी, अक्षित पांडे, शुभम पांडे, दिलजोत सिंह, राहुल बिष्ट, सूरज वाणी, गोपाल मेर, रिकी भट्ट, आशीर्वाद गोस्वामी, विक्की पवार, रिंकू गुप्ता, रचित पांडे, कुमुद शाह, संदीप सिंह नयाल, नीरज डंगवाल, दीपू जोशी, इंदर गोस्वामी, फैजान खान, जीशान खान मोहम्मद, आदिल, नरेंद्र सिंह, सार्थक साह, रोशन कुमार, नितिन पंत, आशीष भारती, रवि प्रभात, धीरज धीरू, करण बिष्ट, हरीश कुमार, मनीष टम्टा, नवल किशोर, रवि भारती, रितिक सोनम, निक्कू बिष्ट, पुनीत, नवीन नेगी, दीपक आर्य, मोहम्मद आदिल, दिव्यांश चौधरी आदि मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments