HomeUttarakhandDehradunहर की पौड़ी में अश्लील रील बना रहे यूट्यूबर्स पर फूटा गुस्सा,...

हर की पौड़ी में अश्लील रील बना रहे यूट्यूबर्स पर फूटा गुस्सा, देखिये वीडियो

ADVERTISEMENTS

CNE DESK/धर्म नगरी हरिद्वार में भगवा कपड़े पहन अश्लील रील बना रहे यूट्यूबर्स को देख पब्लिक का गुस्सा भड़क गया। जनता की नाराजगी देख लड़का—लड़की तुरंत वहां से खिसक लिए।

उल्लेखनीय है कि सोशल मीडिया में इन दिनों रील्स का चलन युवाओं पर सर चढ़ कर बोल रहा है। हालांकि इसमें कोई बुराई नहीं है, लेकिन कुछ यूट्यूबर्स धर्म स्थलों तक की मर्यादा का ध्यान नहीं रखते।

ऐसा ही कुछ गत दिनों हर की पैड़ी में हुआ। यहां भगवा कपड़े पहन एक लड़का और लड़की रील बनाते हुए डांस करने लगे। यह देख वहां काफी भीड़ जमा हो गई। नाचने तक तो सब ठीक था और लोग चुपचाप देख रहे थे, लेकिन इस जोड़े ने जब एक—दूसरे से लिपट अश्लील हरकतें शुरू कर दी तो लोगों ने उन्हें वहां से खदेड़ दिया।

इधर गंगा सभा के अध्यक्ष नितिन गौतम ने बताया कि नगर पालिका बायलॉज के अनुसार हर की पौड़ी पर इस तरह कि विडिओ और फोटोग्राफी पूरी तरह से प्रतिबंधित है, लेकिन लोग बाज नहीं आ रहे हैं।

उन्होंने कहा कि अब वहां पर जगह—जगह फोटोग्राफी प्रतिबंधित क्षेत्र के संकेत बोर्ड लगाए जायेंगे। इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए जिला पुलिस प्रशासन से भी गंगा सभा का एक प्रतिनिधिमण्डल मिलेगा। उन्होंने हर की पौड़ी आने वाले श्रद्धांलुओं से अपील की वह यहां मर्यादित कपडे पहन कर ही आयें। अश्लील कपड़ों में आने वालों को प्रवेश नहीं दिया जायेगा।

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments