HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : अनियमित पेयजल आपूर्ति पर भड़का आक्रोश, जल संस्थान पहुंचे नागरिक

अल्मोड़ा : अनियमित पेयजल आपूर्ति पर भड़का आक्रोश, जल संस्थान पहुंचे नागरिक

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

यहां मल्ला थपलिया में पेयजल की अनियमित आपूर्ति से आम जन खासे परेशान हैं। नागरिकों का आरोप है कि पहले तो एक सप्ताह तक पानी नसीब नही हुआ। अब आ भी रहा है तो भी इसका कोई निर्धारित समय नही है।

🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)

उल्का देवी सेवा समिति थपलिया के बैनर तले जल संस्थान पहुंचे नागरिकों ने सहायक अभियंता को सौंपे ज्ञापन में नागरिकों ने कहा कि विगत एक-दो रोज से रात को कभी 9 बजे तो कभी 11 बजे रात्रि पेयजल की आपूर्ति की जा रही है। उन्होंने मल्ला व तल्ला थपलिया मोहल्ले में नियमित रूप से पेयजल की आपूर्ति किए जाने की मांग की। कहा कि पानी खोलने का समय सुनिश्चित किया जाये। साथ ही जगह-जगह क्षतिग्रस्त पेयजल लाइनों की मरम्मत करने तथा अवैध रूप से लगाए गए कनेक्शनों की जांच कर कार्यवाही किए जाने की मांग भी की। समस्या का शीघ्र समाधान न किए जाने पर जल संस्थान कार्यालय में धरना—प्रदर्शन करने की चेतावनी दी गई। ज्ञापन सौंपने वालों में मुकुल जोशी, राकेश कांडपाल, पितांबर जोशी, नीरज तिवारी, वीरेंद्र जोशी, मनमोहन तिवारी, विपिन जोशी, तारा तिवारी, कमल लोहनी आदि शामिल थे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments