HomeUttarakhandAlmoraधौलछीना : 4 साल से एटीएम ठीक नही कराये जाने पर एसबीआई...

धौलछीना : 4 साल से एटीएम ठीक नही कराये जाने पर एसबीआई के खिलाफ भड़का गुस्सा, नागरिकों ने बैंक में की तालाबंदी, बैंक प्रबंधक के तबादले की मांग

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

धौलछीना/अल्मोड़ा। 4 साल से खराब पड़े एटीएम को ठीक नहीं करवाए जाने से तथा बैंक मैनेजर के व्यवहार से खफा ग्रामीणों ने आज बैंक में की तालाबंदी कर दी। सोमवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार व्यापार मंडल धौलछीना तथा ग्राम प्रधान संगठन के नेतृत्व में ग्रामीण धौलछीना शाखा में एकत्रित हुए, जहां उन्होंने तालाबंदी कर दी। साथ ही बैंक परिसर में ही धरने पर बैठ गए। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पिछले 4 सालों से कई बार एटीएम को ठीक करवाने के लिए बैंक अधिकारियों से गुहार लगाई जा चुकी है, लेकिन अधिकारी ग्रामीणों की बात सुनने को राजी ही नहीं है। एटीएम खराब होने से उपभोक्ताओं को घंटों बैंक की लाइन में खड़ा रहना पड़ता है। बुजुर्ग पेंशनरों को घंटों लाइन में खड़ा रहना मुश्किल हो जाता है। ग्रामीणों को एटीएम सुविधा के लिए अल्मोड़ा या बाड़ेछीना जाना पड़ता है। एटीएम खराब होने से व्यापार पर भी असर पड़ रहा है। धरने पर बैठे लोगों ने शाखा प्रबंधक के व्यवहार की भी निंदा की। उन्होंने कहा कि शाखा प्रबंधक का उपभोक्ताओं के प्रति व्यवहार ठीक नहीं है। आए दिन ग्राहकों के साथ दुर्व्यवहार किया जाता है। शाखा प्रबंधक का उपभोक्ताओं के साथ आए दिन कहासुनी होना आम बात है। उपभोक्ताओं ने शाखा प्रबंधक को शीघ्र अन्यत्र स्थानांतरित करने की मांग की। मौके पर पहुंचे क्षेत्रीय प्रबंधक अल्मोड़ा के प्रतिनिधि मोहन चंद्र कांडपाल ने ग्रामीणों को लिखित आश्वासन देकर बैंक का ताला खुलवाया। उन्होंने कहा कि 15 दिनों के भीतर उपभोक्ताओं की सभी समस्याओं को दूर किया जाएगा तथा 3 महीने के भीतर एटीएम को ठीक करवाया जाएगा। धरने में ग्राम प्रधान संगठन के अध्यक्ष चंद्र सिंह मेहरा, व्यापार मंडल अध्यक्ष दरवान सिंह रावत, ग्राम प्रधान दीवान सिंह, प्रेमा देवी, रामपाल सिंह, हेमा देवी, मंगल रावत, धीरज सिंह, प्रताप सिंह, लाल सिंह, महिपाल सिंह, मनमोहन सिंह, राजू बोरा, गोपाल राम, आनंद सिंह, प्रताप सिंह, गोविंद मेहरा, कुंदन सिंह, विनोद मेहरा, गोपाल मेहरा, जमन सिंह, प्रेमा देवी, राजू नेगी, समेत दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments