HomeUttarakhandAlmoraRanikhet News : अस्पताल प्रशासन के खिलाफ भड़का आक्रोश, विधायक करन माहरा...

Ranikhet News : अस्पताल प्रशासन के खिलाफ भड़का आक्रोश, विधायक करन माहरा के नेतृत्व में बेमियादी धरना—प्रदर्शन शुरू, बुखार पीड़ित 04 वर्षीय बालक की मौत का प्रकरण

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सीएनई रिपोर्टर, रानीखेत

कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष गोपाल सिंह देव के चार वर्षीय भतीजे की बीती रात यहां राजकीय चिकित्सालय में उपचार के दौरान हुई मौत के बाद कांग्रेसजनों का गुस्सा भड़क हुआ। कांग्रेसियों ने विधायक करन माहरा के नेतृत्व में आज सोमवार को अस्पताल परिसर पहुंचे, जहां जोरदार नारेबाजी करते हुए धरने पर बैठ गये।
आज सोमवार को विधायक करन माहरा कांग्रेसजनों के साथ अस्पताल पहुंचे। उन्होंने कहा कि मृतक के परिजनों ने उन्हें जो आपबीती सुनाई है। उसके अनुसार ब्लॉक प्रमुख गोपाल सिंह देव के 4 वर्षीय भतीजे को बुखार था। परिजन उसे अस्पताल लेकर आये। जहां से उसे नार्मल बुखार बता घर वापस भेज दिया गया। जिसके बाद बालक की मध्य रात्रि को मौत हो गई। विधायक ने चिकित्सकों से संपूर्ण मामले की जानकारी ली और अस्पताल प्रशासन से सवाल—जबाव किए। उन्होंने कहा कि वह किसी किस्म की लापरवाही व अनियमितता को बर्दाश्त नही करेंगे। रानीखेत के सरकारी अस्पताल मात्र रेफर सेंटर बन कर रह गये हैं। इसके बाद विधायक के नेतृत्व में कांग्रेसजन अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गये। धरने में आज विधायक करन माहरा एवं ब्लॉक अध्यक्ष गोपाल सिंह देव के अलावा अल्मोड़ा से बिट्टू कर्नाटक, नगर अध्यक्ष उमेश भट्ट, भिकियासैंण ब्लॉक प्रमुख चित्रा देवी, यतीश रौतेला, हेमन्त रौतेला, महिला ब्लॉक अध्यक्ष कमला बिष्ट, हेमन्त रौतेला, कमलेश बोरा, भगवंत नेगी, संदीप बंसल आदि बैठे। संचालन हेमन्त माहरा ने किया। ज्ञात रहे कि बीती रात भी विधायक के नेतृत्व में चिकित्सकों का घेराव किया गया था। डॉ. केके पांडेय व दीप प्रकाश पार्की से उन्होंने तमाम सवाल जवाब किये थे। इस दौरान तहसीलदार विवेक राजोरिया भी मौजूद थे। देर तक बवाल होने के बाद तय हुआ था कि आज सोमवार से धरना—प्रदर्शन शुरू कर दिया जायेगा। धरना—प्रदर्शन ब्लाक प्रमुख ताड़ीखेत हीरा सिंह रावत के नेतृत्व में आयोजित हुआ।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments