HomeUttarakhandAlmoraदर्द से तड़पते घायल सांड की मदद को पहुंच गए फरिश्ते !...

दर्द से तड़पते घायल सांड की मदद को पहुंच गए फरिश्ते ! पढ़िए पूरी कहानी

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। बीते कई रोज से घायल अवस्था में घूम रहे सांड का रेस्क्यू कर लिया गया है। पशु प्रेमी एडवोकेट कामिनी कश्यप की पहल पर वन विभाग द्वारा इसे ट्रेंकुलाइज किया गया। अर्द्ध बेहोशी की हालत में आए लगभग 04 कुंतल के सांड को काबू करने में दो पशु चिकित्सक सहित लगभग 13 लोग अपनी जान पर खेल गए।

घायल अवस्था में घूम रहे सांड का रेस्क्यू

घायल सांड के रेस्क्यू की पूरी कहानी

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

दरअसल, पशु प्रेमी एडवोकेट कामिनी कश्यप के पास सूचना आई कि एक सांड घायल अवस्था में इधर-उधर घूम रहा है और काफी तकलीफ में है। सांड की लोकेशन एनटीडी व जेल के आस-पास बताई गई थी। सूचना के आधार पर पशु प्रेमी कामिनी कश्यप ने पशु चिकित्साधिकारी डॉ. सुरेंद्र सिंह गर्ब्याल से संपर्क किया। जिसके बाद प्रथम जांच में यह बात सामने आई कि उक्त सांड लगभग चार कुंतल वजनी है और उसके गुप्तांग में चोट है। जिसमें कीड़े पड़ चुके हैं। यदि जल्द ही उसका रेस्क्यू कर उपचार नहीं किया गया तो उसकी जान भी जा सकती है।

संकट मोचक की भूमिका में पहुंचे वन दरोगा भुवन लाल

एडवोकेट कामिनी कश्यप की पहल पर पशु चिकित्साधिकारी, नगर पालिका के कार्मिक व कुछ स्वयं सेवी युवक इस मिशन के लिए तैयार हो गए। अब दिक्कत यह पेश आई कि इस सांड को काबू में कैसे किया जाये। अतएव वन विभाग को मामले की सूचना दी गई। जिसके बाद वन दरोगा भुवन लाल टम्टा मौके पर पहुंच गए। इस बीच जेल के पास इस सांड को पहले ही प्रयास में भुवन लाल ने ट्रेंकुलाइज कर लिया। उनके द्वारा छोड़ा गया डॉट तो ठीक निशाने पर लग गया। इसके बावजूद सांड काफी तेज गति से अपने आश्रय स्थल की ओर चल दिया। इस बीच करीब दर्जन भर लोगों ने अपनी जान पर खेल इस सांड को काबू में किया और उसे जमीन में लेटा दिया।

अर्द्ध बेहोशी की हालत में किया गया उपचार

जेल की बाउंडरी में एक पुराने कमरे में रहने वाले इस सांड का फिर उपचार शुरू हो गया। पशु चिकित्साधिकारी डॉ. सुरेंद्र सिंह गर्ब्याल व एनटीडी से आए डॉ. धर्मसत्तू ने पाया कि गुप्तांग में किसी कंटीले तार से सांड गहरी चोट लगी है। घाव में कीड़े पड़ चुके थे। जिस कारण यह सांड बहुत परेशानी की हालत में था। फिर चोट की साफ-सफाई कर उसे इंजेक्शन लगाए गए। साथ ही खाने की दवा भी दी। जिसे आटे में डाल कर खिलाने की जिम्मेदारी एक स्थानीय व्यक्ति को सौंप दी गई है। एडवोकेट कामिनी कश्यप के अनुसार सांड के स्वास्थ्य पर नजर रखी जा रही है। यदि वह ठीक नहीं हुआ तो उसे वह अपने संरक्षण में ले लेंगी व उपचार आगे भी जारी रहेगा।

इन लोगों ने दिया बड़ा सहयोग

सांड के रेस्क्यू में पशु प्रेमी कामिनी कश्यप ने बड़ी भूमिका निभाई। साथ ही वन दरोगा भुवन लाल टम्टा, दुगालखोना निवासी सोनू बिष्ट व चिकित्सकों सहित पालिका कर्मचारियों व स्थानीय युवाओं ने बड़ी भूमिका निभाई। फिलहाल यह सांड जेल परिसर में एक टूटे-फूटे कक्ष में रह रहा है। इधर तमाम लोगों ने सांड के सफल रेस्क्यू कर उसका उपचार करने पर पूरी टीम की प्रशंसा की है।

मुख्यमंत्री धामी पहुंचे आपदा कंट्रोल रूम, अधिकारियों से ली गौरीकुंड हादसे की अपडेट

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments