HomeUttarakhandBageshwarBageshwar News: आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों ने प्रदर्शन किया

Bageshwar News: आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों ने प्रदर्शन किया

ADVERTISEMENTSAd

—समय पर पगार और ग्रीष्मावकाश के लिए उठी आवाज

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर

आंगनबाड़ी कर्मचारी संगठन ने नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। उन्होंने ग्रीष्मकालीन अवकाश और समय पर मानदेय नहीं मिलने पर आक्रोश जताया। उन्होंने कहा कि यदि उनका उत्पीड़न किया गया, तो वह आंदोलन तेज करेंगे।

रविवार को आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बाल विकास कार्यालय के आगे पहुंचे। उन्होंने नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि उन्हें ग्रीष्मकालीन अवकाश नहीं दिया जा रहा है। जबकि स्कूल, कालेज आदि बंद हो गए हैं। समय पर मानदेय भी नहीं मिलता है। एनजीओ के माध्यम से उन्हें आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए सामान मिलता है। जिसमें अंडा, चिप्स केले आदि केंद्र तक नहीं पहुंचाए जाते हैं। उन्हें स्वयं यह सामान केंद्र तक ले जाना पड़ रहा है। जिसका किराया आदि भी उन्हें नहीं मिल रहा है। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं का उत्पीड़न सहन नहीं किया जाएगा। इस दौरान संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का निर्णय लिया गया। इस मौके पर गीता खेतवाल, नीमा देवी, रमा, विमला पाठक, मुन्नी रावत, अनीता देवी, सुमन देवी, कला देवी, आशु शाही, सुनीता देवी आदि मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments