HomeUttarakhandAlmoraऔर घिरे विधायक महेश नेगी, पुलिस पहुंची दिल्ली होटल, इस होटल के...

और घिरे विधायक महेश नेगी, पुलिस पहुंची दिल्ली होटल, इस होटल के कमरे में भी हुआ था दुराचार!

हल्द्वानी। द्वाराहाट के विधायक महेश नेगी पर उन्हीं की क्षेत्र की रहने वाली महिला द्वारा लगाए गए आरोप के साक्ष्य पुलिस जांच में लेकिन एक एक कर सही साबित हो रहे हैं। महिला के दावे के अनुसार महेश नेगी ने उसे मसूरी और दिल्ली के होटलों में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया था। और अब पुलिस इन दोनों होटलों में जांच को पहुंची तो पता चला कि दोनों ही होटलों में महेश नेगी के ठहरने के प्रमाण है। मसूरी के होटल के सबूत पुलिस ने पहले ही जुटा लिये थे और कल दिल्ली के एक होटल से भी ठीक इसी प्रकार के सबूित जुटाए गए। इस दौरान आरोप लगाने वाली महिला व उसका वकील भी पुलिस के साथ थे।

किएटिव न्यूज एक्सप्रेस की खबरों को अपने मोबाइल पर पाने के लिए लिंक को दबाएं


पुलिस टीम कल दोपहर बाद दिल्ली के इस होटल में पहुंची जहां अतिथि रजिस्टर में उस तिथि के पृृष्ठ पर दर्ज साक्ष्य जुटाने के बा कमरार नंबर 258 और 225 का निरीक्षण किया गया। महिला के बताए अनुसार कमरे की बनावट का मिलान किया गया। महिला से पुलिस ने उस दिन के घटनाक्रम का नक्शा नजरिया बनवाया। शाम तक पुलिस ने अपनी प्रकिया जारी रखी।
पुलिस ने इस मामले में बुकिंग के दौरान दिए गए पहचानपत्रों की प्रतियां भी होटल प्रबंधक से निकलवा कर अपने कब्जे में लीं। अभी पुलिस की टीम महिला को उन कुछ और जगहों पर ले जाएगी। जिनका वर्णन उसने अपने शिकायती पत्र में किया है।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments