HomeUttarakhandPauri GarhwalUttarakhand : नशे की हालत में शराब समझकर पी लिया टॉयलेट क्लीनर,...

Uttarakhand : नशे की हालत में शराब समझकर पी लिया टॉयलेट क्लीनर, बुजुर्ग की मौत

ADVERTISEMENTS

Uttarakhand News | पौड़ी जिले के ग्राम जामनखाल निवासी बुजुर्ग ने नशे की हालत में घर में बिसलेरी की बोतल में रखा टॉयलेट क्लीनर पी लिया। कुछ देर बाद बुजुर्ग की तबीयत खराब होने लगी तो घर में मौजूद लोगों को मामले की जानकारी हुई। परिजनों ने तुरंत बुजुर्ग को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। लेकिन कुछ घंटों बाद ही बुजुर्ग ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

तहसीलदार पौड़ी दीवान सिंह रावत और कोतवाल पौड़ी अमरजीत सिंह ने बताया कि ग्राम जमाला निवासी 67 वर्षीय भगवान सिंह रविवार को रिश्तेदार की शादी समारोह में शामिल होने पौड़ी आए थे। शादी में उन्होंने शराब पी ली। शादी से घर लौटने के बाद उन्होंने नशे की हालत में घर में बिसलेरी की बोतल में रखा टॉयलेट क्लीनर पी लिया। कुछ देर बाद उनकी तबीयत बिगड़ी तो परिजनों को मामले की जानकारी हुई।

परिजनों के अनुसानर, 67 वर्षीय बुजुर्ग भगवान सिंह ने नशे की हालत में शराब समझकर टॉयलेट क्लीनर पी लिया। तबीयत अत्यधिक खराब होने पर उन्हें जिला अस्पताल पौड़ी में भर्ती करवाया गया। जहां उपचार के दौरान सोमवार को उनकी मौत हो गई। कोतवाल पौड़ी अमरजीत सिंह ने बताया कि पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

CBSE ने 10वीं-12वीं की डेटशीट जारी की, यहां देखें परीक्षाओं का पूरा शेड्यूल

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments