HomeUttarakhandNainitalगजब : जी 20 सम्मेलन से पहले चोरी होने लगे फूल और...

गजब : जी 20 सम्मेलन से पहले चोरी होने लगे फूल और शोभादार पौधों

पंतनगर | रामनगर में जी 20 सम्मेलन होने जा रहा है। जिसके लिए पंतनगर एयरपोर्ट से रामनगर तक सौंदर्यकरण का काम किया गया। इस बीच विदेशी मेहमानों के स्वागत के लिए सड़क किनारे लगाए जा रहे फूल और शोभादार पौधों के चोरी होने की घटनाएं सामने आ रही है। जिससे परेशान जिला प्रशासन ने पुलिस प्रशासन को अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के निर्देश जारी किए है। डीएम के निर्देश के बाद जिला पुलिस अज्ञात फूल चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की तैयारी कर रही है।

दरअसल, रामनगर में 28 से 30 मार्च तक जी-20 सम्मेलन आयोजित होना है। ऐसे में प्रशासन द्वारा पंतनगर एयरपोर्ट से रामनगर रूट तक सौंदर्यकरण का काम युद्ध स्तर पर चल रहा है। लेकिन सड़क के बीचों बीच लगाए जा रहे फूल के पेड़ और सौभादारा पेड़ों को अराजकतत्वों द्वारा चोरी किया जा रहा है। जिससे जिला प्रशासन और ठेकेदार परेशान नजर आ रहे है। इतना ही नहीं सड़क किनारे लगाए गए सौर पैनल में भी अज्ञात चोरों द्वारा हाथ साफ किया गया है।

मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी के निर्देश पर जनपद पुलिस ने अज्ञातो के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की तैयारी कर रहा है। जिलाधिकारी युगल किशोर पंत ने बताया की संबंधित ठेकेदार द्वारा बताया गया की सड़क के डिवाइडर में लगाए जा रहे फूल और सौभादार पौधों की चोरी हो रही है। जिसे देखते हुए पुलिस प्रशासन को अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए गए है।

उत्तराखंड : इस दिन खुलेंगे यमुनोत्री धाम के कपाट

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments