HomeBreaking Newsगजब भ्रष्टाचार : सड़क उद्घाटन पर नारियल नहीं, टूट गई सड़क, जेई...

गजब भ्रष्टाचार : सड़क उद्घाटन पर नारियल नहीं, टूट गई सड़क, जेई और एई निलंबित

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर

यहां सड़क उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान भ्रष्टाचार के एक मामले का अजब तरीके से विधायक के समक्ष खुलासा हो गया। हुआ यूं कि उद्घाटन अवसर पर जब नारियल फोड़ने की रस्म अदा की गई तो सड़क पर मारने पर नारियल तो फूटा नहीं, सड़क में जरूर गड्ढा पड़ गया। यह देख विधायक आंख—बबूला हो गये और शिकायत मिलते ही जल शक्ति मंत्री ने संबंधित जेई और एई को तत्काल निलंबित कर दिया गया। साथ ही सड़क दोबारा बनाने के आदेश जारी कर दिये गये हैं।

दरअसल, निलंबन आदेश आने का यह मामला आज सोमवार दोपहर उत्तराखंड की सीमा से लगे बिजनौर जनपद के नहटौर का है। जानकारी के अनुसार नहटौर शाखा की पटरी पर बन रही सड़क के शुभारंभ में क्षेत्रीय विधायक पहुंचे थे। 1.16 की लागत से नहटौर शाखा की नहर की पटरी पर सिंचाई विभाग द्वारा करीब 07 किलोमीटर सड़क का निर्माण कराया जा रहा था, जो करीब 700 मीटर बन चुकी थी।

सदर विधायक सूची चौधरी ने गुरुवार को शुभारंभ करने के लिए जैसे ही नारियल सड़क पर मारा, नारियल तो टूटा नही अलबत्ता उस हिस्से की बजरी बिखर गई। इसके बाद मामले ने तूल पकड़ लिया। विधायक सूचि चौधरी ने प्रेस वार्ता में जहां सिंचाई विभाग के अफसरों पर खुलकर भ्र्ष्टाचार के आरोप लगाए, वहीं जलशक्ति मंत्री डॉ. महेंद्र कुमार ने इस पर संज्ञान लेते हुए जेई शिवानी गुप्ता व एई सुरेन्द्र को निलंबित करने व सड़क दोबारा बनाए जाने के आदेश जारी कर दिए। इसके अलावा अधिशासी अभियंता सिचाई विभाग से पूरे मामले में स्पष्टीकरण मांगा गया है। भ्रष्टाचार का यह मामला पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments