HomeUttarakhandUdham Singh Nagarसितारगंज न्यूज़ : काम के साथ-साथ सुरक्षा भी जरुरी- सुरेश कुमार

सितारगंज न्यूज़ : काम के साथ-साथ सुरक्षा भी जरुरी- सुरेश कुमार

ADVERTISEMENTS

नारायण सिंह रावत
सितारगंज। राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस पर जयपुरिया स्कूल के बच्चों ने लाओपाला प्लांट में उत्पादन व निर्मित किये जा रहे उत्पादों की गुणवत्ता व विशेषता का अवलोकन किया। इसके अलावा फैक्ट्री परिसर में सुरक्षा के प्रबन्धों पर आयोजित गोष्ठी में प्रतिभाग किया। लाओपाला आर जी लिमिटेड के जीएम व सिडकुल इण्डस्ट्रीज के अध्यक्ष सुरेश कुमार व वरिष्ठ सीए दुर्गेश गोयल ने जयपुरिया स्कूल के बच्चों का स्वागत कर उन्हें फैक्ट्री द्वारा निर्मित उत्पादनों के बारे में विस्तार से समझाया। सुरेश कुमार ने बताया कि फैक्ट्री में जो कांच का उत्पादन होता है वो ओपल कांच है। जिसका कलर सफेद मिल्की होता है। जिसमें कई धातुओं का समावेश होता है। उसे 1300 डिग्री तापमान पर गलाया जाता है। तत्पश्चात उसे बोनचायना के अलग-अलग प्लेट कटोरी कप इत्यादि के सांचे में उसको एक निर्धारित रुप दिया जाता है। उसके तापमान को ठण्डा कर उसके आणु सही तरीके से अपना आकार ले लेते हैं। उसके बाद उन उत्पादनों की डिजाइनिंग कर उत्कृष्ट मोल्डिंग व पैकिंग की जाती है। बच्चों को उन्होंने बताया कि ओपल कांच का निर्माण सर्वप्रथम फ्रांस में हुआ था और भारत में लाओपाला ने अपनी अहम भागीदारी इस निर्माण में निभाई है। इन सभी निर्मित उत्पादनों के समय सभी वर्करों की सुरक्षा का पूर्ण ध्यान रखा जाता है। जयपुरिया स्कूल के प्रधानाचार्य पंकज शर्मा ने लाओपाला परिवार का धन्यवाद प्रेषित किया।

लाओपाला फैक्टरी में सुरक्षा उपकरणों की प्रदर्शनी लगाई गई। फैक्टरी के अध्यक्ष सुरेश कुमार ने राष्ट्रीय सुरक्षा ध्वज फहराकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कर्मचारियों को सुरक्षा की शपथ दिलाई। सुरक्षा अधिकारी सत्यपाल सिंह ने श्रमिकों को सुरक्षा उपकरणों के उपयोग और महत्व की जानकारी दी। इस मौके पर हिमांशु जोशी, दुर्गेश मोहन, उपदेश शर्मा, ललित व अशोक आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments