HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा की स्निग्धा कोलंबिया, दक्षिण अमेरिका में अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में हिस्सा लेंगी

अल्मोड़ा की स्निग्धा कोलंबिया, दक्षिण अमेरिका में अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में हिस्सा लेंगी

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: अल्मोड़ा निवासी एवं नैनीताल उच्च न्यायालय की अधिवक्ता स्निग्धा तिवारी इसी माह काली (कोलंबिया) में अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता को लेकर हो रही कॉन्फ्रेंस ऑफ पार्टीज—16 के महाधिवेशन में हिस्सा लेंगी। इसके लिए उन्हें विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है।

मालूम हो कि जलवायु परिवर्तन, मानवाधिकारों की रक्षा के साथ ही नागरिकों की निजता के अधिकार के लिए कार्यरत दुनिया भर के 15 प्रमुख नागरिक अधिकार संगठनों के अंतर्राष्ट्रीय समूहों में स्निग्धा अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सक्रिय हैं। जैव विविधता के इस महासम्मेलन में स्निग्धा जस्ट ट्रांजिशन, जलवायु परिवर्तन के लिए नीतिगत प्रयास के मुद्दों पर अनेक सत्रों में वक्ता के तौर पर आमंत्रित हैं और कई सत्रों का संचालन कर रही हैं। उन्हें ग्रीन पार्टी ऑफ कोलंबिया द्वारा दो दिवसीय सम्मेलन में भी आमंत्रित किया गया है। जिसमें जैवविविधता और लोकतंत्र के संबंध में 30 अक्टूबर को विश्व के सभी ग्रीन पार्टीज को बुलाया गया है। स्निग्धा तिवारी लंबे समय से उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय में मानवाधिकार, जलवायु परिवर्तन, एसिड अटैक सर्वाइवर्स, पथविक्रेताओं, नानिसार, जोशीमठ भूधासाव व समाज के कमज़ोर व वंचित तबकों की पैरवी कर रही हैं। वह इस से पहले भी अनेक पर्यावरण, जलवायु परिवर्तन आदि के मुद्दे पर कई वैश्विक सम्मेलनों में भाग लेती रहीं हैं।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments