HomeUttarakhandAlmoraउपलब्धि: अल्मोड़ा की पूनम डेफ ओलिंपिक में भारतीय टीम की कोच बनीं

उपलब्धि: अल्मोड़ा की पूनम डेफ ओलिंपिक में भारतीय टीम की कोच बनीं

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
01 मई से 15 मई 2022 तक ब्राजील में आयोजित हो रहे डेफ ओलिंपिक में भारतीय बैडमिंटन टीम की कोच के रूप में उत्तराखंड के अल्मोड़ा की बेटी पूनम तिवारी का चयन हुआ है। डेफ ओलिंपिक में प्रत्येक देश से चार पुरुष व चार महिला खिलाड़ी हिस्सा लेंगे और इसमें टीम चैंपियनशिप खेली जाएगी।

मूल रूप से अल्मोड़ा ज़िले की निवासी पूनम तिवारी पूर्व में कई बार राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप में उत्तराखंड का नाम रोशन कर चुकी हैं। वर्तमान में पूनम भारतीय रेलवे की बैडमिंटन कोच भी हैं और भारतीय रेलवे बैडमिंटन टीम की चयनकर्ता भी हैं। पूनम तिवारी भारतीय जूनियर टीम की भी कोच भी रह चुकी हैं। पूनम के डेफ ओलिंपिक में भारतीय टीम की कोच बनने पर उत्तरांचल बैडमिंटन संघ की अध्यक्ष डॉ. अलकनंदा अशोक, सचिव बीएस मनकोटी समेत उत्तराखंड बैडमिंटन परिवार के पदाधिकारियों व सदस्या तथा कई खेल प्रेमियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें भारतीय टीम को शुभकामनायें प्रेषित की हैं।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments