HomeBreaking Newsअल्मोड़ा के व्यक्ति का खैरना बाजार में गुम हुआ 30 हजार का...

अल्मोड़ा के व्यक्ति का खैरना बाजार में गुम हुआ 30 हजार का महंगा मोबाइल

ADVERTISEMENTS

📌 खैरना पुलिस ने ढूंढ कर लौटाया, गदगद प्राप्तकर्ता

सीएनई रिपोर्टर, गरमपानी/खैरना। जनपद अल्मोड़ा के ताकुला निवासी जगदीश त्रिपाठी पुत्र भुवन त्रिपाठी का आज गुम हुआ कीमती मोबाइल खैरना पुलिस ने ढूंढ उन्हें सुरक्षित लौटा दिया। जिसके बाद गदगद हुए प्राप्तकर्ता ने तहे दिल से पुलिस का शुक्रिया अदा किया।

दरअसल, जगदीश त्रिपाठी का 30 हजार का महंगा मोबाइल विगत 19 मार्च 2023 को खैरना बाजार क्षेत्र में कही खो गया था। जिसकी उन्होंने खैरना चौकी में गुमशुदगी दर्ज कराई थी।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

जिसके बाद पुलिस द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए अपने अथक प्रयासों से सीसीटीवी का अवलोकन व सर्विलांस की मदद से आवेदक का कीमती मोबाइल फोन ढूंढ लिया। जिसके बाद यह मोबाइल खैरना चौकी प्रभारी एसआई दिलीप कुमार उसके स्वामी के सुपुर्द किया गया।

अपना खोया हुआ मोबाइल पाकर युवक द्वारा स्थानीय चौकी पुलिस की प्रशंसा की गई। इस मौके पर उपनिरीक्षक दिलीप कुमार (चौकी प्रभारी खैरना) के अलावा कांस्टेबल प्रयाग जोशी भी मौजूद रहे।

जारी हुआ मौसम का तात्कालिक पूर्वानुमान

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments