HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा के साहित्यकार महेन्द्र ठकुराठी को ​मिला 'नेपाल भारत मैत्री सम्मान'

अल्मोड़ा के साहित्यकार महेन्द्र ठकुराठी को ​मिला ‘नेपाल भारत मैत्री सम्मान’

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। दशरथ चंद नगरपालिका बैतड़ी व शहीद दशरथ चंद स्मृति प्रतिष्ठान के संयुक्त तत्वावधान में ग्राम बस्कोट जिला बैतड़ी, नेपाल में राष्ट्रीयता संरक्षण अभियान संस्था द्वारा आयोजित दशरथ चंद साहित्य उत्सव तथा अंतरराष्ट्रीय काव्य गोष्ठी में अल्मोड़ा, उत्तराखंड से गए वरिष्ठ कुमाउनी साहित्यकार महेन्द्र ठकुराठी को मेयर पुस्कर राज जोशी व संस्थाध्यक्ष हेमबाबू लेखक द्वारा ‘नेपाल भारत मैत्री सम्मान’ प्रदान किया गया।

दो दिन तक चले इस कार्यक्रम की अध्यक्षता विनोद बहादुर चंद ने की, जबकि मुख्य अतिथि ललित कला प्रज्ञा प्रतिष्ठान नेपाल के कुलपति नारदमणि हार्तम्छाली थे। दूसरे दिन डोटी जिला मुख्यालय स्थित सिलगढ़ी में नाटककार पहलमान सिंह स्वांर के सम्मान में सुदूर पश्चिम प्रज्ञा प्रतिष्ठान व नेपाली लेखक संघ द्वारा आयोजित कार्यक्रम ‘सुदूर पश्चिम का साहित्यिक पत्रकारिता को अवस्था र चुनौती विषयक विचार विमर्श तथा बहुभाषिक अंतरराष्ट्रीय साहित्यिक गोष्ठी’ में मुख्य अतिथि सुदूर पश्चिम प्रदेश प्रमुख (मा. राज्यपाल) नजीर मियां व प्रज्ञा प्रतिष्ठान के उप कुलपति डॉ. टी. एन. जोशी ने कुमाउनी साहित्यकार महेन्द्र ठकुराठी को रुद्राक्ष माला के साथ शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया और सम्मान पत्र व कुछ उपहार भेंट किए।

इन दोनों कार्यक्रमों में भारत व नेपाल के अलग-अलग हिस्सों से आए कविराज भट्ट, रमेश मीतबंधु, फणेन्द्र साउद, तोयनाथ भट्ट, पिंकी बोहरा, श्रेष्ठ पिया ‘पत्थर’, सिर्जन श्री, महेश बराल, पूर्ण मल्ल, ललित लोहार, शंकर बसेड़ा, प्रमोद कुमार श्रोत्रिय, ललित मोहन जोशी, लक्ष्मी प्रसाद भट्ट, हरीश जोशी आदि तमाम साहित्यकारों ने शिरकत की।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments