HomeUttarakhandAlmoraWell Done : विश्व चैंपियनशिप, अल्मोड़ा के लक्ष्य सेन पहुंचें क्वार्टर...

Well Done : विश्व चैंपियनशिप, अल्मोड़ा के लक्ष्य सेन पहुंचें क्वार्टर फ़ाइनल में

ADVERTISEMENTS

बी डब्लू एफ बैडमिंटन सीनियर विश्व चैंपियनशिप -2021

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

हुईलवा, स्पेन में चल रही बैडमिंटन सीनियर विश्व चैंपियनशिप 2021 में अल्मोड़ा, उत्तराखंड के लक्ष्य सेन ने शानदार खेल का प्रदर्शन कर कवार्टर फाइनल में स्थान बना लिया है।

कवार्टर फाइनल में लक्ष्य की टक्कर गुअतामाला के केविन कोर्डोन से हुई। लक्ष्य ने केविन कोर्डोर्न को आसानी से 21-13 व 21-8 से हराकर क्वार्टर फ़ाइनल में स्थान बना लिया है।

क्वार्टर फ़ाइनल में लक्ष्य की टक्कर चाइना के खिलाड़ी झाओ जुन पेंग के साथ होगी। लक्ष्य सेन के ज़बरदस्त प्रदर्शन पर उत्तरांचल स्टेट बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष डॉ. अलकनंदा अशोक समेत समस्त उत्तराखंड परिवार, खेल प्रेमिओं व खिलाडिओं ने उनको बधाई व आगामी मैचों हेतु शुभकामनायें दी है। खेल की यह जानकारी उत्तरांचल स्टेट बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव बीएस मनकोटी ने दी है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments