HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा की बेटी नयना बिष्ट का कर्तव्य पथ के लिए चयन

अल्मोड़ा की बेटी नयना बिष्ट का कर्तव्य पथ के लिए चयन

ADVERTISEMENTS

दिल्ली में गणतंत्र दिवस परेड 2026 में बिखेरेंगी चमक

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा : सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा के लिए गर्व का क्षण है। अल्मोड़ा की मूल निवासी और एनसीसी कैडेट नयना बिष्ट का चयन गणतंत्र दिवस परेड 2026 के लिए हुआ है।

आगामी 26 जनवरी को नयना नई दिल्ली के ऐतिहासिक कर्तव्य पथ पर आयोजित होने वाली राष्ट्रीय परेड में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेंगी। इस उपलब्धि की खबर मिलते ही ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी और अल्मोड़ा में खुशी की लहर दौड़ गई है।

कठिन परिश्रम और अनुशासन से पाई उपलब्धि

नयना बिष्ट वर्तमान में ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, देहरादून में बीटेक की छात्रा हैं और 11 UK बटालियन में सीनियर अंडर ऑफिसर (SUO) के पद पर कार्यरत हैं। नयना ने यह मुकाम अपने कठिन अभ्यास, दृढ़ संकल्प और सैन्य अनुशासन के बल पर हासिल किया है। उनके चयन पर एनसीसी अधिकारियों, विश्वविद्यालय प्रशासन और अल्मोड़ा के गणमान्य नागरिकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

सफलता का श्रेय गुरुजनों और परिवार को

अपनी इस शानदार सफलता पर नयना बिष्ट ने कहा कि यह उपलब्धि उनके गुरुजनों के मार्गदर्शन, एनसीसी अधिकारियों के कड़े प्रशिक्षण और परिवार के निरंतर प्रोत्साहन का परिणाम है। उन्होंने भावुक होते हुए बताया कि इष्ट देवों, पूर्वजों और विशेषकर अपनी दादी के आशीर्वाद ने उन्हें हर कदम पर शक्ति दी।

रंगकर्मी पिता और समाजसेवी माता की सुपुत्री

नयना के पिता प्रकाश बिष्ट क्षेत्र के एक प्रतिष्ठित रंगकर्मी हैं, जबकि उनकी माता प्रीति बिष्ट एक सक्रिय समाज सेविका हैं। कला और सेवा के माहौल में पली-बढ़ी नयना की इस सफलता पर अल्मोड़ा के विभिन्न संगठनों और स्थानीय लोगों ने बधाई दी है।

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments