HomeUttarakhandAlmoraगौरवान्वित : अल्मोड़ा की बेटी मनीषा (Manisha Palani) को मिला यंग साइंटिस्ट...

गौरवान्वित : अल्मोड़ा की बेटी मनीषा (Manisha Palani) को मिला यंग साइंटिस्ट अवार्ड

ADVERTISEMENTS

Research scholar Manisha Palani received Young Scientist Award

सीएनई रिपोर्टर, धौलछीना/अल्मोड़ा

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

अल्मोड़ा तहसील के दूरस्थ गांव ठाणा मटेना की शोधार्थी छात्रा मनीषा पालनी ने अपनी मेहनत और जुनून के दम पर न केवल अपने गांव बल्कि जिले को भी गौरवान्वित किया है।

उत्तराखंड स्टेट काउंसिल फॉर साइंस एंड टेक्नोलॉजी की ओर से पिछले हफ्ते देहरादून की ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित 15वीं और 16वीं उत्तराखंड स्टेट साइंस एंड टेक्नोलॉजी कांग्रेस में कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल की छात्रा मनीषा पालनी को ‘युवा वैज्ञानिक पुरस्कार’से सम्मानित किया गया है।

कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल से रसायन विज्ञान की शोध छात्रा मनीषा पालनी को रसायन विज्ञान में हिमालयी क्षेत्रों के औषधीय पौधों पर पोस्टर प्रस्तुतीकरण पर यह पुरस्कार दिया गया है। मनीषा को यूकेपीएससी के चेयरमैन डॉ. राकेश कुमार, ग्राफिक एरा के कुलपति प्रो. एचएन नागराज, वाडिया संस्थान के पूर्व डायरेक्टर डॉ. बीआर अरोड़ा, यूकोस्ट के डायरेक्टर डॉ. राजेंद्र डोभाल द्वारा पुरस्कार दिया गया।

मनीषा ने बताया कि विभागाध्यक्ष प्रो. आनंद बल्लभ मेलकानी के निर्देशन में शोध कार्य कर रही हैं। मनीषा पालनी मूल रूप से अल्मोड़ा तहसील के ठाणा मटेना गांव की रहने वाली हैं। मनीषा पलनी के पिता राजन सिंह पालनी उत्तराखंड पुलिस मे हैं तथा माता कलावती गृहणी हैं। मनीषा को पुरस्कार मिलने पर ग्रामीणों ने खुशी जताई है। पुरस्कार मिलने पर किशोर सिंह पुना, गोविंद सिंह, राजेंद्र सिंह हरीश सिंह, रमेश रौतेला, पूरन सिंह पूना आदि ने हर्ष व्यक्त किया है।

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments