HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा की बेटी ज्योति भट्ट लखनऊ में सम्मानित, राज्यपाल ने प्रदान किया...

अल्मोड़ा की बेटी ज्योति भट्ट लखनऊ में सम्मानित, राज्यपाल ने प्रदान किया स्वर्ण पदक

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

उत्तर प्रदेश के लखनऊ में हुए भातखंडे संगीत संस्थान अभिमत विश्वविद्यालय के 11वां दीक्षा समारोह में अल्मोड़ा की बेटी ज्योति भट्ट को भारतनाट्यम नृत्य विभाग में उत्कृष्ट अंक अर्जित करने पर राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने स्वर्ण पदक से सम्मानित किया है।

ज्योति भट्ट को वसन्ति सुब्रमण्यम स्वर्ण पदक एमपीए भरतनाट्यम, के. मुत्तुकुमारन पिल्लै स्वर्ण पदक एमपीए भरतनाट्यम एवं पण्डित भातखंडे कांस्य पदक एमपीए भरतनाट्यम से सम्मानित किया गया है। उल्लेखनीय है कि ज्योति मूल रूप से ग्राम कटोजिया, पोस्ट चर्चालिखान (समीप जागेश्वर मन्दिर समूह) तहसील और जिला अल्मोड़ा की निवासी हैं। इन्होंने विद्यालयी शिक्षा में 10वी एडम्स गर्ल्स इंटर कॉलेज, 12वीं राजा आनंद सिंह बालिका इण्टर कॉलेज अल्मोड़ा, स्नातक सोबन सिंह जीना परिसर अल्मोड़ा से एवं भातखण्डे संगीत महाविद्यालय अल्मोड़ा से भारतीय शास्त्रीय नृत्य ‘भरतनाट्यम’ में विशारद किया इसके बाद भरतनाट्यम नृत्य में उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए इन्होंने लखनऊ भातखण्डे में प्रवेश लिया। वर्तमान में ज्योति लखनऊ ताज में कार्यरत हैं।

ज्योति के पिता हरीश चंद्र भट्ट स्वागत की छत, माल रोड अल्मोड़ा में रेस्टोरेंट चलते हैं एवं माता गृहणी हैं, इनके अलावा इनके दो भाई भी हैं। ज्योति अपनी सफलता का श्रेय अपनी मेहनत, माता-पिता, गुरुजनों और ईश्वर को देती हैं। इस अवसर पर इन्हें परिजनों, मित्रों और नगर के सम्भ्रान्त व्यक्तियों ने शुभकामनाएं दी हैं।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments