HomeUttarakhandAlmoraहल्द्वानी ब्रेकिंग : पेड़ से लटका मिला अल्मोड़ा के युवक का शव,...

हल्द्वानी ब्रेकिंग : पेड़ से लटका मिला अल्मोड़ा के युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी

यहां इंदिरा नगर के कूड़ा घर के पास एक पेड़ पर युवक का शव ​मिलने के बाद सनसनी फैल गई है। शव की शिनाख्त अल्मोड़ा निवासी एक युवक के रूप में हुई है। पास से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है।

मिली जानकारी के अनुसार यहां बनभूलपुरा थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर स्थित कूड़ा घर के पास जंगल में लाश मिली है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। जहां से लाश को नीचे उतारा गया। शिनाख्त में पता चला कि यह शव अल्मोड़ा के जैंती निवासी मनोज जोशी (38 साल) का है। मौके से एक सोसाइड नोट भी मिला है। थाना प्रभारी नीरज भाकुनी ने बताया कि सोसाइड नोट को पढ़ने पर यही अनुमान लग रहा है कि युवक ने किसी मानसिक परेशानी के चलते यह कदम उठाया है।

नोट में युवक ने लिखा है कि उसकी सामाजिक प्रतिष्ठा खत्म हो चुकी है, जिसके चलते वह आत्महत्या कर रहा है। हालांकि यह शव दो से तीन दिन पुराना लग रहा है। यानी युवक ने दो एक रोज पहले ही अपनी जान दे दी, लेकिन उसकी लाश आज बरामद हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, वहीं मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जायेगा। हालांकि पुलिस जांच जारी है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments