HomeUttarakhandAlmoraBreaking: 95 हजार की स्मैक के साथ पकड़ा अल्मोड़ा का युवक

Breaking: 95 हजार की स्मैक के साथ पकड़ा अल्मोड़ा का युवक

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
नशे के धंधों में लिप्त रहकर नशे के कारोबार को फैलाने वालों पर पुलिस की पैनी निगाह है। लगातार ऐसे धंधेबाज पुलिस गिरफ्त में आ रहे हैं। इसी क्रम में अल्मोड़ा में एक और युवक स्मैक के साथ पकड़ा गया, जो स्मैक को छोटी—छोटी पुड़िया बनाकर बेचने के प्रयास में था।

पुलिस के अनुसार एसओजी अल्मोड़ा की पुलिस टीम ने होटल मैनेजमेंट से आगे बेस तिराहे की तरफ एक युवक को चेकिंग की, तो उसके कब्जे से 9.52 ग्राम स्मैक बरामद हुई। युवक को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया और उसके खिलाफ कोतवाली अल्मोड़ा में धारा-8/21 एनडीपीएस के अंतर्गत कार्यवाही की गई।

एसओजी प्रभारी नीरज भाकुनी ने बताया कि गिरफ्तार युवक अभिषेक नेगी पुत्र नरेंद्र सिंह नेगी, निवासी- मल्ला जोशीखोला, अल्मोड़ा पूर्व में नैनीताल में होटल मैनेजमेंट का छात्र रह चुका है। हल्द्वानी से स्मैक खरीदकर ला रहा था और उसे छोटी—छोटी पुड़िया बनाकर युवाओं को देने की फिराक में था। इसी बीच पकड़ा गया। उसके कब्जे से 9.52 ग्राम स्मैक व इलेक्ट्रानिक तराजू बरामद हुई है। बरामद स्मैक की कीमत 95 हजार रुपये आंकी गई है। गिरफ्तार करने वाली टीम में एसओजी के एसआई नीरज भाकुनी, कांस्टेबिल दिनेश नगरकोटी, संदीप व राजेश भट्ट आदि शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments