HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : अतिवृष्टि से प्रभावित महिला ने डीएम से लगाई आर्थिक मदद...

अल्मोड़ा : अतिवृष्टि से प्रभावित महिला ने डीएम से लगाई आर्थिक मदद की गुहार

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

यहां ग्राम सरसों निवासी एक गरीब महिला के मकान को अतिवृष्टि से नुकसान पहुंचा है। मकान में लगातार बरसाती पानी के रिसाव से बहू—बेटे व 02 नाबालिग बच्चों के साथ रह रही इस महिला को जिंदगी का भी खतरा बना हुआ है। उसने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर मदद की गुहार लगाई है।

ज्ञापन में सरसों गांव की शांति देवी ने कहा कि वह अत्यंत गरीब महिला है तथा वह दूसरों के घरों में साफ—सफाई करके अपनी आजीविका चलाती है। उसके बेटा भी बेरोजगार है। उसने बताया कि बारिश के कारण उसके मकान में पानी भर गया है। घर में उसके साथ उसकी बहू—बेटा व दो छोटे बच्चे रहते हैं। रात भर वह डर के मारे सो नहीं पा रहे हैं। दीवारों से पानी रिसने के कारण दीवार कभी भी ढह सकती है। उन्होंने जिलाधिकारी से तुरंत मकान की मरम्मत करवाने अथवा इस हेतु आर्थिक सहायता ​देने की मांग की है। ताकि उसका परिवार सुरक्षित रह सके। ज्ञापन की प्रतिलिपि क्षेत्रीय विधायक व सांसद को भी भेजी गई है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments