HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: लंबे समय से न्यायालय में नहीं हो रहे थे हाजिर, दोनों...

अल्मोड़ा: लंबे समय से न्यायालय में नहीं हो रहे थे हाजिर, दोनों वारंटी घर से दबोचे

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: जनपद अंतर्गत पुलिस ने दो वारंटियों को गिरफ्तार किया है। एक थाना सोमेश्वर, तो दूसरा देघाट थानां​र्गत का है।

थानाध्यक्ष देघाट दिनेश नाथ महंत के नेतृत्व में आज सोमवार को पुलिस टीम न्यायालय से जारी फौजदारी वाद में धारा 115(2)/351(2)(3)/352 BNS से संबंधित वारंटी मुकेश चन्द्र भरतोला पुत्र अम्बा दत्त निवासी ग्राम स्याल्दे, थाना देघाट, जिला अल्मोड़ा को उसके घर से गिरफ़्तार किया है। जिसे न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

दूसरी तरफ थाना सोमेश्वर की पुलिस ने थानाध्यक्ष कश्मीर सिंह के नेतृत्व में फौजदारी वाद में धारा 138 एनआई एक्ट से संबंधित आरोपी किशोर कुमार पुत्र कुंवर राम निवासी ग्राम टाना सजोली, थाना सोमेश्वर, जिला अल्मोड़ा को बीते दिन उसके घर से दबोचा। वह लंबे समय से न्यायालय में उपस्थित नहीं हो रहे थे।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments