HomeUttarakhandAlmoraBig Breaking - अल्मोड़ा : फिर शुरू हुई कोरोना से जंग !...

Big Breaking – अल्मोड़ा : फिर शुरू हुई कोरोना से जंग ! लोधिया बैरियर में जांच शुरू, बिना जांच रिपोर्ट के आए लोगों वापस लौटाया

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

कोरोना के पुन: बढ़ते मामलों को देखते हुए जनपद में भी अब विशेष सावधानी बरती जा रही है। पुलिस व स्वास्थ्य महकमे को जिला प्रशासन ने खास सतर्कता बरतने के निर्देश दिये हैं। ​जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने अधिकारियों को जिले में बाहर से आने वाले तमाम लोगों की अनिवार्य जांच के आदेश कर दिये हैं। जिसके तहत आज बृहस्पतिवार एक अप्रैल से पूर्व लोधिया बैरियर में आज से आने वाले तमाम लोगों की सैम्पिलिंग की गई। पुलिस व स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बाहर से आने वाले तमाम लोगों की rt-pcr test की रिपोर्ट की पुलिस व चिकित्सकों ने जांच की और उनका तापमान लिया। वहीं बिना जांच रिपोर्ट के अल्मोड़ा में प्रवेश करने का प्रयास कर रहे लोगों को लोधिया बैरियर से बैरंग लौटा दिया। जांच करने वालों में स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सकों के अलावा कॉन्स्टेबल भूपेंद्र वल्दिया, कानि रमेश राम, कानि दिनेश रावत आदि शामिल रहे। यहां यह भी बता दें कि प्रशासन के निर्देश पर अब पूर्ववत कोरोना संक्रमित पाये गये लोगों की कान्टेक्ट ट्रेसिंग भी होगी। यह भी देखा जायेगा कि कोरोना संक्रमित किन—किन लोगों के संपर्क में आया था। उल्लेखनीय है कि लॉक डॉउन के दौरान कोरोना को लेकर तमाम सावधानियां बरती जा रही थीं। किंतु बाद में जब अनलॉक की प्रक्रिया शुरू हुई तो शासन—प्रशासन ने भी कुछ ढिलाई बरतनी शुरू कर दी। लेकिन अब उत्तराखंड सहित पूरे देश में पुन: कोरोना के बढ़ते मामलों ने सरकार को बेचैन कर दिया है। उच्च स्तर पर शासन—प्रशासन को एक बार पुन: कड़ी सतर्कता बरतने के आदेश जारी किये हैं। जिसके बाद पूरी सम्भावना है कि फिर कोरोना से जंग लड़ने के लिए कई सख्त कदम भी निकट भविष्य में उठाये जा सकते हैं।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments