HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा न्यूजः गांव में शांति तो दूर, ग्राम प्रहरी ने अपने ही...

अल्मोड़ा न्यूजः गांव में शांति तो दूर, ग्राम प्रहरी ने अपने ही घर में फैला दी अशांति, गिरफ्तार

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
गांव में पहरेदारी और शांति व्यवस्था बनाये रखने की जिम्मेदारी उठाए एक ग्राम प्रहरी ने अपने ही घर में अशांति फैला दी। वह नशे में अपने ही घर के सदस्यों से मारपीट करने पर उतारू हो गया। इसकी सूचना पुलिस को देनी पड़ी, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
मामला सोमेश्वर थाना क्षेत्र का है। थानाध्यक्ष सोमेश्वर को फोन से सूचना मिली कि ग्राम प्रहरी विनोद चन्द्र जोशी पुत्र बसंत बल्लभ जोशी, निवासी ग्राम सूपाकोट, रनमन, सोमेश्वर शराब के नशे में अपने परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट कर रहा है। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची और उसे उत्तराखण्ड पुलिस अधिनियम की धारा-81 के अन्तर्गत गिरफ्तार कर आवश्यक कार्यवाही की गयी।
नशेड़ी चालक गिरफ्तार, वाहन सीजः थानाध्यक्ष भतरौंजखान अनीस अहमद ने चेकिंग के दौरान चालक प्रकाश चन्द सागर पुत्र मोहन सागर, निवासी दुर्गापुरी, रामनगर नैनीताल को कैंटर संख्या यूके 04 सीए 8643 को शराब के नशे में चलाते पाया। उन्होंने चालक को गिरफ्तार कर मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्यवाही करते हुए वाहन को सीज कर दिया।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments