HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : विहान की दिशा बाल रंग कार्यशाला शुरू, तराशा जायेगा बच्चों...

अल्मोड़ा : विहान की दिशा बाल रंग कार्यशाला शुरू, तराशा जायेगा बच्चों का हुनर

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

विहान सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था अल्मोड़ा एवं श्री लक्ष्मी भंडार हुक्का क्लब के संयुक्त तत्वाधान में यहां श्री लक्ष्मी भंडार हुक्का क्लब में 11 दिवसीय दिशा रंग कार्यशाला शुरू हो गई है। इस कार्यशाला में प्रशिक्षकों द्वारा बच्चों में मौजूद हुनर को तराशा जायेगा।

कार्यशाला का उद्घाटन श्री लक्ष्मी भंडार हुक्का क्लब के मुख्य सभागार में अध्यक्ष लक्ष्मी भंडार का क्लब राजेंद्र तिवारी, त्रिभुवन गिरी महाराज, वरिष्ठ रंगकर्मी दीवान कनवाल, व्यापार मंडल अध्यक्ष सुशील साह, नगर पालिका सभासद राजेंद्र तिवारी, रेड क्रॉस सोसायटी अध्यक्ष मनोज सनवाल, वरिष्ठ रंगकर्मी रमेश लाल, वरिष्ठ रंगकर्मी ललित साह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया।

कार्यशाला का आयोजन बच्चों के लिए नि:शुल्क किया जा रहा है ताकि हर वर्ग का बच्चा प्रतिभाग कर सके। कार्यशाला में अभी लगभग 30 बच्चे अपना पंजीकरण करा लिया है। 27 जून 2022 तक पंजीकरण का कार्य किया जाएगा। साथ ही कार्यशाला 5 जुलाई 2022 तक दो सत्रों में चलाई जाएगी। समापन दिवस में कार्यशाला में से की गई विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों का मंचन किया जाएगा।

प्रथम सत्र 7:00 से 10:00 बजे चलाया जाएगा जिसमें बच्चे एवं युवाओं को शारीरिक व्यायाम, योगा, मेडिटेशन, माइंम एंड मूवमेंट, थिएटर एक्सरसाइज, वॉइस एक्सरसाइज, डायलॉग डिलीवरी आदि सिखाए जाएंगे। द्वितीय सत्र 4:00 से 7:00 तक सायं चलाया जाएगा, जिसमें बच्चे एवं युवाओं को लोक नृत्य लोक संगीत नृत्य क्रिएटिव आर्ट फिल्म मेकिंग, स्क्रिप्ट डिजाइनिंग, सिनेमैटोग्राफी परिचय, फिल्म संगीत ध्वनि प्रभाव, फिल्म अभिनेय विस्तारपूर्वक, कोरस गायन आदि का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

कार्यशाला में वरिष्ठ रंगकर्मी राजेंद्र तिवारी अध्यक्ष लक्ष्मी भंडार का क्लब, त्रिभुवन गिरी महाराज, मनमोहन चौधरी, रमेश लाल, नरेश बिष्ट, देवेंद्र भट्ट, संदीप नयाल, धीरज शाह, ममता वाणी, पीयूष कुमार, भास्कर जोशी, उमाशंकर, धीरज रावत आदि प्रशिक्षक द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा। उद्घाटन कार्यक्रम का संचालन नगर के वरिष्ठ रंगकर्मी एवं दिशा कार्यशाला के संस्थापक श्री मनमोहन चौधरी जी द्वारा किया गया उन्होंने पूर्व की कार्यशाला के लिए नगर अल्मोड़ा की जनता का धन्यवाद करते हुए इस वर्ष भी सहयोग की अपील की है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments