HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: दो नशा तस्कर दबोचे, 3.43 लाख की हेरोइन बरामद

अल्मोड़ा: दो नशा तस्कर दबोचे, 3.43 लाख की हेरोइन बरामद

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: जिले में पुलिस का नशा विरोधी अभियान जारी है। जिसके तहत पूरी सतर्कता बरती जा रही है और चेकिंग कर नशा तस्कर दबोचे जा रहे हैं। इसी क्रम में अल्मोड़ा में कोतवाली पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम ने चेकिंग के दौरान 02 नशा तस्करों को दबोचा है। जिनके कब्जे से 3.43 लाख की हेरोइन बरामद हुई है।

बीते बुधवार को कोतवाली अल्मोड़ा के प्रभारी निरीक्षक योगेश चन्द्र उपाध्याय व एसओजी/एएनटीएम के प्रभारियों के संयुक्त नेतृत्व में चेकिंग की जा रही थी, इसी दौरान लोधिया बैरियर के पास से 02 युवकों सज्जन बिष्ट पुत्र रमेश सिंह बिष्ट निवासी दुगालखोला अल्मोड़ा के कब्जे से 05.30 ग्राम तथा प्रभांशु उर्फ कन्नू कपिल पुत्र स्व. नवीन चन्द्र निवासी ग्राम दियारी, कोतवाली भवाली, जिला नैनीताल के कब्जे से 06.16 ग्राम (कुल 11.46 ग्राम) अवैध स्मैक (हेरोइन) बरामद हुई। दोनों को गिरफ्तार करते हुए कोतवाली अल्मोड़ा में धारा-8/21 NDPS एक्ट के तहत एफआईआर पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई।

पुसिल ने बताया कि उक्त दोनों में से आरोपी प्रभांशु उर्फ कन्नू कपिल का पुराना आपराधिक इतिहास भी रहा है। उसके विरूद्ध पूर्व में कोतवाली अल्मोड़ा में 02 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमें पंजीकृत हैं। इसके अलावा धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत अल्मोड़ा कोतवाली में दो मामले दर्ज हैं। पुलिस ने बरामद हेरोइन की कीमत 3 लाख 43 हजार 800 रूपये बताई है। पुलिस टीम में धारानौला चौकी प्रभारी एसआई आनन्द बल्लभ कश्मीरा, कांस्टेबल राकेश भट्ट, कांस्टेबल गणेश दत्त पाण्डे, इरशाद उल्ला शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments