HomeUttarakhandAlmoraSports News: अल्मोड़ा में 'टेलेंट हंट' प्रतियोगिता से बच्चों को बैडमिंटन से...

Sports News: अल्मोड़ा में ‘टेलेंट हंट’ प्रतियोगिता से बच्चों को बैडमिंटन से जोड़ने की मुहिम, शानदार रहा प्रदर्शन, जिला बै​डमिंटन लीग में अल्मोड़ा टाईगर का ट्राफी पर कब्जा

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
जिला बैडमिंटन संघ अल्मोड़ा ने बैडमिंटन खेल के क्षेत्र में नये बच्चों को प्रोत्साहित करने तथा खेल से जोड़ने की मुहिम शुरू की है। इसके लिए स्थानीय हेमवती नंदन बहुगुणा इंडोर स्टेडियम में एक टैलेंट हंट प्रतियोगिता के साथ ही जिला बैडमिंटन लीग का आयोजन हुआ। इसका उद्घाटन जिला क्रीड़ा अधिकारी सीएल वर्मा, उत्तराखंड बैडमिंटन संघ के सचिव बीएस मनकोटी तथा अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी चिराग सेन ने संयुक्त रूप से किया।

प्रतियोगिता में नये खिलाड़ियों ने अपनी खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन कर सभी खेल प्रेमियों का मन मोह लिया। प्रतियोगिता में बालक अंडर—10 आयु वर्ग में कार्तिक ने प्रथम, विनय ने द्वितीय स्थान बनाया जबकि अविरल व ईशान ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका अंडर—10 वर्ग में शिवांगी प्रथम, रितिका द्वितीय तथा आदिश्री व आयरा तृतीय रहीं। बालक अंडर—13 आयु वर्ग में सजल प्रथम, आद्यन्त द्वितीय और बालिका अंडर—13 वर्ग में रिद्धि प्रथम व अनुष्का द्वितीय रहीं।
अल्मोड़ा टाईगर को ट्राफी

इसके अलावा बैडमिंटन लीग में चार टीमों अल्मोड़ा टाईगर, अल्मोड़ा लायन, अल्मोड़ा पैंथर्स और अल्मोड़ा लैपर्ड ने हिस्सा लिया। जिसमें अल्मोड़ा टाईगर ने अल्मोड़ा लायन को 3-2 से पराजित कर ट्राफी पर कब्जा किया जबकि अल्मोड़ा लायन को दूसरा स्थान तथा अल्मोड़ा पैंथर्स को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। गत दिवस सुबह करीब 9 बजे से शुरू हुए उक्त प्रतियोगिता व लीग का सिलसिला देर रात तक चला। समापन समारोह में मुख्य अतिथि जिला जज अल्मोड़ा मलिक मजहर सुल्तान, अति विशिष्ट अतिथि फैमिली कोर्ट अल्मोड़ा की जज कुसुम रहीं जबकि विशिष्ट अति​थियों में डा. अजय कुमार आर्या, डा. भंडारी, डा. अनिल कुमार पाण्डेय आदि शामिल रहे। अतिथियों ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार बांटे।

इस खेल कार्यक्रम में उत्तराखंड बैडमिंटन संघ के सचिव बीएस मनकोटी, कोषाध्यक्ष राम अवतार, जिला बैडमिंटन संघ अल्मोड़ा के अध्यक्ष प्रशांत जोशी, उपाध्यक्ष प्रशासनिक गोकुल सिंह मेहता, उपाध्यक्ष राकेश जायसवाल, सचिव डॉ. संतोष बिष्ट, कोषाध्यक्ष नन्दन रावत, समन्वयक विजय प्रताप सिंह, मीडिया प्रभारी डीके जोशी, सुरेश कर्नाटक, जगमोहन सिंह फर्त्याल, इंस्पेक्टर योगेश उपाध्याय, डा. अखिलेश, डा. नन्दन बिष्ट, डा. मनीष पंत, आईडीबीआई बैंक प्रबंधक विनीत गिरि, सुरेन भंडारी, डा. मुकेश सांमत, प्रतीक मेहरा, डॉ. दीपक पंत, अमरनाथ सिंह रजवार, जगदीश वर्मा, हरीश अधिकारी, विनोद जोशी, साज सिंह, अरविन्द जोशी, मयंक कपूर, स्मृति नगरकोटी, हिमांशु राज, जितेन्द्र अधिकारी, एमएस डसीला, किरन कर्नाटक आदि समेत कई खिलाड़ी व खेलप्रेमी उपस्थित रहे। संचालन डा. संतोष बिष्ट ने किया।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments